कमल सिंह
बांदा/ ।हत्या में शामिल मृतक की बेटी सहित 02 अन्य अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार ।
*➡️मृतक की बेटी ने ही अपने प्रेमी के साथ रची थी हत्या की साजिश । प्रेम प्रसंग के चलते की गई थी व्यक्ति की हत्या । लाठी डंडो से पीटकर व कुल्हाड़ी से हमला कर की गई थी व्यक्ति की हत्या ।
मृतक की बेटी का गांव के ही युवक से चल रहा था प्रेम प्रसंग, दोनों एक-दूसरे से करना चाहते थे शादी परन्तु पिता को नहीं था मंजूर, जिसको लेकर पिता आये दिन बेटी को मारपीट कर करता था प्रताड़ित । जिससे तंग आकर पिता को रास्ते से हटाने के लिए प्रेमी के साथ रची थी हत्या की साजिश
पुलिस अधीक्षक बांदा श्री अभिनंदन के कुशल निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक बांदा श्री लक्ष्मी निवास मिश्र और क्षेत्राधिकारी बबेरु श्री राकेश कुमार सिंह के निकट पर्यवेक्षण में आज दिनाकं 28.02.2023 को थाना बिसंडा पुलिस द्वारा थाना बिसंडा क्षेत्र के चन्द्रायल में दिनांक 26.02.2023 को बरामद शव की घटना का सफल अनावरण करते हुए हत्या में शामिल 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया । गौरतलब हो कि दिनांक 26.02.2023 को ग्राम चन्द्रायल में उसी गांव के मोतीलाल यादव का शव बरामद हुआ था जिसके संबंध में थाना बिसंडा पर अभियोग पंजीकृत कर छानबीन की जा रही थी । घटनास्थल पर छानबीन के दौरान मृतक के मोबाइल पर रिंग बजी थी । तथा कुछ देर बाद मोबाइल स्विच आफ हो गया था । सर्विलांस की मदद् से सीडीआर में ज्ञात हुआ कि मृतक की बेटी सरवन से एक नम्बर पर काफी बात होती थी जिसको लेकर पुलिस को संदेह हुआ । मृतक की बेटी से कड़ाई से पूछताछ की गई तो उसने बताया वह गांव के ही कमल नाम के एक युवक से प्रेम करती है । तथा दोनों एक दूसरे से शादी करना चाहते थे । लेकिन उसके पिता मोतीलाल को यह बात मंजूर नही था । और मोतीलाल इस बात को लेकर उसे मारता पीटता और प्रताड़ित करता था । उसने अपने पिता को रास्ते से हटाने के लिए प्रेमी के साथ योजना बनाई । दिनांक 25.02.2023 को जब उसके पिता और वह खेत घूमने गये थे तभी उसने इसकी सूचना अपने प्रेमी कमल को दे दी इस दौरान उसका प्रेमी अपने साथी सूरज के साथ लाठी डंडा व कुल्हाड़ी लेकर वहां आ गये । उन सब न पहले लाठी डंडो से मोतीलाल को पीटा और फिर सिर पर कुल्हाड़ी से हमला कर उसकी हत्या कर दी और शव को वहीं छुपा दिये । मृतक का फोन बेटी सरवन ने अपने ही पास रख लिया और उसका सिमकार्ड निकाल कर तोड़कर छत पर फेंक दिया जिसकी बरामदगी कर ली गई है । तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा उनके कब्जे से मृतक का मोबाइल फोन, आलाकत्ल व घटना के समय पहने हुए कपड़े बरामद कर लिए गये है ।
बरामदगी:-
1. एक अदद डण्डा,
2. एक अदद कुल्हाडी
3. एक अदद मृतक का मोबाइल व टूटी हुई सिम
4. एक अदद अभियुक्ता सरवन का मोबाइल
5. घटना के समय पहने हुए अभियुक्तो के कपडे कुल 06 बण्डल शील सर्मुहर मय नमूना मुहर
गिरफ्तार करने वाली टीम:-
1. थानाध्यक्ष आनन्द कुमार थाना बिसण्डा
2. उ0नि0 सुभाष चन्द्र थाना बिसण्डा
3. उ0नि0 सन्दीप पटेल थाना बिसण्डा
4. हे0कां0 नीतेश समाधिया सर्विलांश सेल
5. हे0कां0 अश्वनी प्रताप सिह सर्विलांश सेल
6. का0 अनिल कुमार यादव थाना बिसण्डा
7. का0 अंकित यादव थाना बिसण्डा
8. का0 सौरभ पाण्डेय थाना बिसण्डा
9. म0का0 आकांक्षा राठौर थाना बिसण्डा
10. म0का0 प्रियंका यादव थाना बिसण्डा

Today Warta