देश

national

हेमन्त तिवारी को डाक्टर ऑफ फिलॉसफी की उपाधी से किया गया सम्मानित

Wednesday, February 8, 2023

/ by Today Warta



इन्द्रपाल सिंह'प्रिइन्द्र

शोध का विषय- उत्तर प्रदेश में उच्च शिक्षा के असंतुलित विकास के प्रभाव का समाजशास्तीय अध्ययन रहा

ललितपुर। जनपद ललितपुर के राजकीय शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश के प्रांतीय महामंत्री केदारनाथ तिवारी (मसौरा कलां) के पुत्र हेमंत तिवारी को उनके समाजशास्त्र विषय के अंतर्गत उत्तर प्रदेश में उच्च शिक्षा के असंतुलित विकास का समाजशास्त्रीय अध्ययन पर डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी की उपाधि प्रदान की गई इस शोध के तत्वों को ध्यान में रख कर शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व परिवर्तन किये जा सकते है। हेमन्त तिवारी के डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी की उपाधि प्राप्त करने पर उन्हें राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष हारिहर नारायण तिवारी एवं मंत्री कमलेश कुमार, हिंदू जागरण मंच के पूर्व नगर अध्यक्ष सुजान सिंह, पार्षद अलोक जैन मयूर, जहीर रानू, लवली शर्मा, कृष्ण कुमार पंथ, जय बुंदेलखंड कॉलेज के प्राचार्य दिनेश बाबू गौतम, एड. सुधीर तिवारी, डा.दिनेश तिवारी, सीताराम यादव, प्रमोद तिवारी, देवेंद्र रावत, अनिल शर्मा, मायक बबेले, वृंदावन कुशवाहा,  आनंद कुशवाहा, ब्रजेन्द्र झा, सूर्य प्रताप सिंह (सूर्या), कल्पना, बबिता, आस्था, आरती, पूजा आदि ने सम्मानित किया। बुंदेलखंड क्षेत्र के छोटे से जनपद ललितपुर को प्राप्त हुई इस उपलवधि पर हर्ष व्यक्त किया गया।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'