देश

national

होली त्योहार को लेकर कोतवाली परिसर में पीस कमेटी की हुई बैठक

Sunday, February 19, 2023

/ by Today Warta



राजीव कुमार जैन रानू

पाली/ललितपुर। नगर में होली के त्योहार को देखते हुए पाली थाना परिसर में शांति कमेटी की बैठक हुई। पाली क्षेत्राधिकारी कमलेश नारायण पांडे एवं थाना प्रभारी कामता प्रसाद की मौजूदगी में हुई। इस बैठक में क्षेत्र के तमाम गणमान्य शामिल हुए। अधिकारियों ने होली को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए लोगों से अपील की। साथ ही लोगों को आश्वस्त भी किया कि खलल डालने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।  होलिका दहन के पश्चात उपद्रव करने वालों के खिलाफ भी पुलिस सख्ती से निपटेगी। थाना परिसर में आयोजित पीस कमेटी की बैठक को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय अधिकारी ने कहा कि होली रंगों का त्योहार है। यह आपसी सद्भाव और भाईचारे का भी प्रतीक है।  इसे सभी सौहार्द पूर्वक मनाएं। यह पर्व त्योहार की तैयारियों को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह चौकस है। बैठक में उपस्थित सदस्यों से क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखने में सहयोग की अपील की। होली का त्योहार प्रेम व सौहार्द का प्रतीक है। इसे मिलकर उत्साह पूर्वक मनाएं। त्योहार में अराजकता फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कहा कि त्योहार को परंपरागत तरीके व हर्षोल्लास के साथ मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि कहीं भी होलिका दहन के स्थान पर समस्या उत्पन्न हो रही हो, तो इसकी सूचना दें। उसका समय रहते निस्तारण किया जाएगा। बैठक मे उपस्थित प्रधानों व जनप्रतिनिधियों से अधिकारियों ने आग्रह किया कि पर्व के नाम पर अराजकता फैलाने वाले की सूचना हर हालत मे पुलिस को महैया कराया जाय। बैठक मे उपस्थित लोगों ने अपने आस पास की समस्याओं से भी उपस्थित अधिकारियों को अवगत कराया।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'