देश

national

उन्नाव में सभी न्यायालयों व तहसीलों में हुआ राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

Saturday, February 11, 2023

/ by Today Warta



मोहम्मद जमाल

उन्नाव। शनिवार को जिला न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इसमें कई प्रकार के वादों का निस्तारण किया गया। इसको लेकर पिछले दो महीने से तैयारियां और जागरूकता अभियान चलाया जा रहा था। जिससे लोग वादों का निस्तारण आसानी से आकर करा सकें। उन्नाव जिला न्यायालय में तैनात अवधेश कुमार द्वितीय अपर जिला जज, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने जानकारी दी कि राष्ट्रीय लोक अदालत जनपद न्यायालय प्रांगण उन्नाव में व समस्त बाहय न्यायालय व समस्त तहसील स्तर में किया गया है। जिसमें वादकारी तथा अधिवक्तागण निस्तारित योग्य वादों का निस्तारण करा सकते है। राष्ट्रीय लोक अदालत में समस्त प्रकार के शमनीय आपराधिक मामले, चेक बाउंस से सम्बन्धित धारा-138 एनआई एक्ट के वाद, बैंक रिकवरी वाद, आर्बिट्रेशन, मोटर दुर्घटना प्रतिकर वाद, श्रम वाद, बिजली एवं जल के बिल से सम्बन्धित शमनीय दण्ड वाद, वैवाहिक वाद, पारिवारिक वाद, भूमि अध्याप्ति वाद, सेवानिवृत्ति के परिलाभो सम्बन्धी मामले, राजस्व वाद, अन्य सिविल वाद, यातायात सम्बन्धी चालान सम्बन्धित मामलों का निस्तारण करा सकते हैं। इसके अलावा उन्होंने बताया कि सभी अधिवक्तागण एवं वादकारीगण अपने मामलों को सम्बन्धित न्यायालय में प्रार्थना पत्र के माध्यम से लगवाकर राष्ट्रीय लोक अदालत में आपसी सुलह समझौते के आधार पर भी निस्तारण कराकर सस्ता, सुलभ न्यायिक प्रक्रिया का लाभ उठा सकते हैं।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'