बदायूँ। ग्रामीणों ने गांव में बनाए गये पंचायत भवन में घटिया सामग्री लगाने का आरोप लगाया है। इस संबंध में एक लिखित शिकायत उपायुक्त को भेजी गई है। विकासखंड वजीरगंज क्षेत्र के ग्राम पंचायत कुर्वी मजरा अमरोली में पंचायत भवन में घटिया सामग्री से कराए गए निर्माण कार्य को लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया । इससे पहले भी इस मामले में शिकायत की जा चुकी है, परंतु अधिकारियों द्वारा कोई संज्ञान नहीं लिया गया तथा पंचायत भवन निर्माण कार्य में ठेकेदार द्वारा मनमर्जी की गई। लगभग एक वर्ष पूर्व पंचायत भवन का निर्माण कार्य कराया गया था। लोगों का आरोप है कि ठेकेदार निर्माण में घटिया किस्म की ईटे लगाई गई है । फर्श घटिया किस्म पत्थर का प्रयोग किया गया है । लोगों का कहना है कि वे प्रशासनिक अधिकारियों को पूरे मामले से अवगत करा चुके हैं, लेकिन अधिकारियों ने शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया ।पंचायत भवन का प्लास्टर छूट कर गिर रहा है और रंग पुताई भी घटिया किस्म के पेंट से कराई गई है । ग्रामीणों का आरोप है ठेकेदार द्वारा पंचायत भवन में घटिया सामग्री से निर्माण कार्य कराया गया है । एक बर्ष पूर्व बना पंचायत भवन में ठेकेदार द्वारा में खिड़की नहीं लगवाई है जिसको लेकर ग्रामीणों ने उपायुक्त को शिकायत भेजी गई है। शिकायत में कहा गया है कि निर्माण कार्य में एक नंबर की ईटों का प्रयोग होना चाहिए, जबकि ठेकेदार ने सबसे कम गुणवत्ता वाली ईटे लगाई गई है।भवन में कंप्यूटर की व्यवस्था नहीं की गई विद्युत व्यवस्था भी नहीं हुई है ग्रामीणों को मिलने वाली मूल सुविधाएं भी नहीं मिल पा रही हैं ।पंचायत भवन परिसर में गंदगी फैली हुई है परिसर में उपले थोपे जा रहे है रास्ता ना होने की वजह से ग्रामीणों को पंचायत भवन पर आने जाने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है । प्रधान प्रीति यादव से जानकारी लेने पर बताया ठेकेदार से कई बार विंडो लगाने के लिए कहा गया है लेकिन इस और ठेकेदार ने कोई ध्यान नहीं दिया है । एडीओ पंचायत से जानकारी लेने पर बताया मैं गांव में खुद जाकर देख पाता हूं और जल्द ही कार्य पूरा कर आऊंगा। सचिव दीपमाला का फोन पर बात करना चाहा तो सचिव ने मीटिंग में होने को बताया ।
1-ग्रामीण पवन कुमार ने बताया पंचायत भवन के आसपास गंदगी फैली हुई है साफ सफाई की व्यवस्था ना होने से लोगों को परेशानी रहती है पंचायत भवन में ठेकेदार द्वारा घटिया सामग्री का प्रयोग किया गया है ।
2-ग्रामीण बच्चू सिंह ने वताया कई बार ठेकेदार से विंडो लगवाने को कहा है लेकिन ठेकेदार द्वारा भवन का निर्माण कराने के बाद इस और आकर भी नहीं देखा है भवन से सामान चोरी कर ले गए ।
3- ग्रामीण भोजराज ने बताया भवन को आने जाने का रास्ता नहीं है जिससे ग्रामीणों को पंचायत भवन तक आने की परेशानी का सामना करना पड़ता है ।गांव में कोई भी ब्लॉक से अधिकारी नहीं आता है बाउंड्री वाल ना होने से भवन की स्थिति जर्जर है पंचायत भवन में घटिया सामग्री लगाई गई है जिससे प्लास्टर छूट कर गिर रहा है ।

Today Warta