राजीव कुमार जैन रानू
विभागीय वेबसाइट पर 7 से 16 फरवरी तक करें आवेदन
ललितपुर। सहायक निदेशक मत्स्य आरपी भारती ने अवगत कराया कि शासन द्वारा मुख्यमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना प्रारम्भ की गई है, इस योजनान्तर्गत दो परियोजनाऐं संचालित की जा रही हैं। मनरेगा कनवर्जेन्स अथवा पट्टाधारक द्वारा स्वयं अथवा अन्य विभानों के माध्यम से सुधारे गये ग्रामसभा व अन्य पट्टे के तालाबो में मत्स्य उत्पादन हेतु प्रथम वर्ष निवेश यथा मत्स्य बीज, मत्स्य पूरक आहार, जलापूर्ति संशाधन, दवायें, जाल आदि के क्रय पर अनुदान उपलब्ध कराया जायेगा। मनरेगा कनवर्जेन्स अथवा पटटाधारक द्वारा स्वयं अथवा अन्य विभागों के माध्यम से सुधारे गये ग्रामसभा व अन्य पट्टे के तालाबों में मत्स्य उत्पादन हेतु प्रथम वर्ष निवेश यथा मत्स्य बीज बैक की स्थापना हेतु स्पान फाई, मत्स्य पूरक आहार, जलापूर्ति संशाधन हापा एवं जाल आदि के क्रय पर अनुदान उपलब्ध कराया जायेगा। उन्होंने बताया कि उक्त योजना में विभागीय वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन किया जाना होगा, ऑनलाइन आवेदन 07 फरवरी से प्रारम्भ होकर 16 फरवरी 2023 तक किये जा सकेगें। योजना में तालाबों के ऐसे सभी पट्टाधारक आवेदन कर सकते हैं जिनके पट्टे की अवधि में न्यूनतम 4 वर्ष अवशेष हां योजना हेतु आवेदक को इकाई लागत रू 4 लाख प्रति हैक्टेयर पर 40 त्न अनुदान उपलब्ध कराया जायेगा। एक आवेदक को योजनांतर्गत अधिकतम 2 हैक्टेयर जलक्षेत्र तक लाभ अनुमन्य है। योजनान्तर्गत परियोजनाओं का विवरण इकाई लागत आवेदन करने की प्राकिया, आवेदन के साथ संग्लन किये जाने वाले अभिलेख व विस्तृत विवरण विभागीय वेबसाइट पर देखा जा सकता है, योजना के सम्बन्ध में मत्स्य विभाग के जनपदीय, मण्डलीय कार्यालय से भी किसी भी कार्य दिवस में विस्तृत जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

Today Warta