राकेश केशरी
कौशाम्बी। जिला आबकारी अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद वर्मा ने बताया है कि जनपद में आबकारी दुकानां का 3 से 7 फरवरी तक वर्ष 2023-24 के लिए नवीनीकरण कराया गया है। उन्हांने बताया कि देशी मदिरा की कुल 72 दुकानों में से 71 दुकानें, विदेशी मदिरा की कुल 46 दुकानों में से 45 दुकानें, बीयर की कुल 38 दुकानों में से 37 दकानें एवं भॉग की कुल 27 दुकानों में से 19 फुटकर दुकानों का नवीनीकरण किया गया है। जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि 183 दुकानों में से 172 दुकानों का नवीनीकरण हुआ है। नवीनीकरण से अवशेष देशी मदिरा की एकमात्र दुकान-अझुवा थाना-सैनी, विदेशी मदिरा दुकान- गुलामीपुर, बीयर दुकान-मोहब्बतपुर पइंसा तथा भॉग की 8 फुटकर दुकान-समदा, कनैली, भरवारी, दारा नगर, काजीपुर, चायल, उसमापुर तथा समशाबाद का व्यवस्थापन प्रथम चरण की ई-लाटरी के माध्यम से 20 फरवरी से आॅनलाइन आवेदन कराया जायेंगा, जिनकी ई-लाटरी 28 फरवरी को सम्पन्न होंगी।

Today Warta