देश

national

डीएम ने एयरपोर्ट, प्रयागराज से निमार्णाधीन फोरलेन सड़क किया स्थलीय निरीक्षण

Monday, February 20, 2023

/ by Today Warta



राकेश केशरी

कौशाम्बी। जिलाधिकारी सुजीत कुमार ने एयरपोर्ट, प्रयागराज से उत्खनन स्थल कौशाम्बी तक निमार्णाधीन फोरलेन सड़क का ग्राम-मखऊपुर से थाना पिपरी होते हुए कसेंदा व अकबरपुर तक की जा रही भूमि अधिग्रहण की कार्यवाही एवं निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया। जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता हंसाराम से अब तक की गई भूमि अधिग्रहण एवं निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी प्राप्त करते हुए कहा कि भूमि अधिग्रहण की कार्यवाही तेजी से पूर्ण कर सड़क निर्माण के कार्य में तेजी से प्रगति लायी जाय। अधिशासी अभियंता ने बताया कि जनपद कौशाम्बी के अन्तर्गत 31.85 किमी० फोरलेन का निर्माण कराया जाना है।


Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'