राकेश केशरी
कौशाम्ब्ी। चरवा थाना क्षेत्र के बहादुर पुर गांव में रविवार को करीब 5 बजे अचानक एक छप्पर में आग लगाने से 3 साल की बच्ची जिन्दा जल गई,जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई और साथ ही एक गाय आग से बुरी तरह झुलस गई। घटना के समय बच्ची छप्पर के नीचे लेटी थी, छप्पर में आचनक आग लग गई आग इतनी भयानक थी की कोई कुछ समझ पाता तब तक सब कुछ जल कर खाक हो चुका था,गांव वालों की माने तो जब आग लगी तो केवल चार पांच बच्चे छप्पर के पास खेल रहे थे और कोई भी परिजन वहा पर मौजूद नही थे,इस वजह से आग किन कारणों से लगी इसकी कोई पुष्टि नहीं हो सकी। घटना से पूरे गांव में मातम छा गया है। बहादुर पुर गांव निवासी राम बाबू पासी भट्ठे पर मेहनत मजदूरी कर के अपने परिवार का भरण पोषण करता है,रामबाबू के चार बच्चे है,जिसमें से 3 बेटे जिनका नाम संदीप,गुड्डू, व कुल्लू है और एक बच्ची जिसका नाम नंदनी था,नंदनी की इस घटना में जलने से मौत हो चुकी है। इस घटना से रामबाबू और उसके परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना पर पहुंची चरवा थाना पुलिस ने बच्ची के शव को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।



Today Warta