देश

national

हज यात्री 10 मार्च तक करें आनलाइन आवेदन

Thursday, February 16, 2023

/ by Today Warta



राकेश केशरी

कौशाम्बी। जिला अल्पसख्ंयक कल्याण अधिकारी अश्विनी कुमार ने बताया है कि वर्ष-2023 में हज जाने वाले हज यात्रियों के लिए जिला स्तर पर हज ई-सुविधा केन्द्र/हज फैसिलीटेशन केन्द्र मदरसा दारूल उलूम एहसानिया, मंझनपुर में स्थापित किया गया है, जिसके अध्यक्ष श्री इशहाक अहमद, सहायक अध्यापक आलिया मदरसा दारूल उलूम एहसानिय बनायें गये हैं। उन्होंने बताया कि हज ई-सुविधा केन्द्र/हज फैसिलीटेशन केन्द्र पर कम्प्यूटर/इन्टरनेट/स्कैनिंग व अपलोडिंग की सुविधा की गयी है। हज-2023 पर जाने वाले हज यात्रियों के लिए आॅनलाइन आवेदन दिनांक 10 फरवरी 2023 से शुरू होकर अन्तिम तिथि दिनांक 10 मार्च 2023 निर्धारित की गयी है। हज आवेदन की प्रर्क्रिया शत-प्रतिशत आॅनलाइन/डिजिटल होगी, कोई भी प्रिन्टेड/आॅफलाइन आवेदन पत्र स्वीकार नही कियें जायेगें। आॅनलाइन आवेदन का प्रारूप हज कमेटी की वेबसाईट पर उपलब्ध है तथा हज से सम्बन्धित जानकारी मोबाइल नम्बर-7310103543 पर प्राप्त की जा सकती है।


Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'