राकेश केशरी
कौशाम्बी। युवा कल्याण विभाग द्वारा राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन 21 से 23 फरवरी 2023 के मध्य नोएडा कॉलेज आॅफ फिजिकल एजूकेशन, गौतमबुद्ध नगर में किया जायेंगा। यह जानकारी जिला युवा कल्याण अधिकारी मयंक पटेल ने देते हुए बताया कि राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में जोन स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। उन्होंने बताया कि जनपद कौशाम्बी के खिलाड़ी-राजकुमार पाल पुत्र भैयालाल-400 मीटर दौड एवं शोभा देवी पुत्री मानसिंह-800 मीटर दौड़ एवं 1500 मीटर दौड़ में विजयी रहीं है। इसी प्रकार शकुन पुत्री पुरुषोत्तम भारोत्तोलन, कुश्ती एवं शॉटपुट, उदयराज-सर्कुलर डिस्कस थ्रो, नमन कुशवाहा पुत्र दुरई कुशवाहा-जैवलिन थ्रो तथा मधु देवी पुत्री राजू-कुश्ती में जोन स्तर पर प्रथम स्थान पर रहें हैं, इन खिलाड़ियां द्वारा राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया जायेंगा। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को सूचित किया है कि आयोजन से एक दिन पूर्व अर्थात 20 फरवरी 2023 को आयोजन स्थल पर अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करायें तथा खिलाड़ी किसी भी जानकारी या सुविधा के लिए क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी मूरतगंज सुश्री नाजुक जहां- 9161080810 या उनसे मो0- 8009528862 पर संपर्क कर सकते हैं।

Today Warta