देश

national

जिला पंचायत की सड़क बनते ही हो रही खराब

Sunday, February 5, 2023

/ by Today Warta



बढ़ते भ्रष्टाचार के चलते अधिकारी और ठेकेदार हो रहे मालामाल 

दानपुर कौशांबीI मंझनपुर तहसील क्षेत्र के दानपुर पेट्रोल पम्प के पास से छिमीरछा पथरा मार्ग का निर्माण जिला पंचायत द्वारा डेढ़ वर्ष पूर्व कराया गया था घटिया क्वालिटी के सड़क निर्माण के चलते यह सड़क बनते ही खराब हो गई है और इन दिनों सड़क की हालत यह है कि पूरे सड़क में गड्ढा है बारिश के महीने की तो बात छोड़िए जाड़ा और गर्मी के दिनों में भी इस सड़क में जगह-जगह पानी भरा रहता है जिससे लोगों को आने जाने में दिक्कतों से जूझना पड़ता है जिला पंचायत द्वारा दानपुर पेट्रोल पंप के पास से बनवाई गई छिमीरछा पथरा मार्ग के निर्माण में ठेकेदार की धांधली के की शिकायत कई बार ग्रामीणों ने अधिकारियों से की लेकिन जिला पंचायत के अधिकारी और अध्यक्ष ने ठेकेदार के भ्रष्टाचार की जांच कराकर उसे दंडित कर काली सूची में डालने का काम नहीं किया है जिससे जिला पंचायत के जिम्मेदारों की भी भूमिका सवालों के घेरे में खड़ी हो रही है क्षेत्र के लोगों ने शासन प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए सड़क का निर्माण कराए जाने और पूर्व में निर्मित सड़क में धांधली की जांच कराकर ठेकेदार और जिला पंचायत के अधिकारियों को दंडित किए जाने की मांग की हैI

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'