देश

national

राष्ट्रीय लोक अदालत में 21223 मामलो का हुआ निस्तारण

Sunday, February 12, 2023

/ by Today Warta



राकेश केशरी

तीन करोड 81 लाख 19 हजार 358 रुपए राजस्व की हुई बसूली

कौशाम्बी। उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, के निर्देश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कौशाम्बी के तत्वाधान में जनपद न्यायाधीश बृजेश कुमार मिश्र की अध्यक्षता में राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारम्भ दीप प्रज्जवलित कर किया गया। इस मौके पर न्यायिक अधिष्ठान के सभी सम्मानित न्यायाधीशगण एवं माडल बार एसोसिएशन के विद्वान अधिवक्तागण व बैंक अधिकारी व कर्मचारीगण तथा जनमानस उपस्थित रहे। राष्ट्रीय लोक अदालत में वादों के निस्तारण के क्रम में जनपद न्यायाधीश द्वारा कुल 1 वाद का निस्तारण किया गया। मोटर दुर्घटना से सम्बन्धित 38 वादों का निस्तारण कर प्रतिकर के रूप में 1,10,00,000 रू0 दिलाये गये तथा प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय द्वारा कुल 62 परिवारिक वादों का निस्तारण किया गया। इसी क्रम में अपर जनपद न्यायाधीश प्रथम् द्वारा कुल 1 वाद का निस्तारण किया गया। अपर जनपद न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश पॉक्सो द्वारा 5 वाद का निस्तारण कर 2,500 रू0 का अर्थदण्ड वसूला गया। अपर जनपद न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश एससी/एसटी  द्वारा 5 वाद का निस्तारण कर 2,500 रू0 का अर्थदण्ड वसूला गया। अपर जनपद न्यायाधीश सम्तम द्वारा विद्युत अधिनियत के 168 वादों का निस्तारण कर 3,17,400 रू0 की रिकवरी की गयी। अपर जनपद न्यायाधीश कक्ष सं0 नवम् द्वारा कुल 5 वाद निस्तारित कर 2,500 रू0 का अर्थदण्ड वसूला गया। अपर जनपद न्यायाधीश/त्वरित न्यायालय प्रथम द्वारा 1 वाद का निस्तारण कर 2,500 रू0 का अर्थदण्ड वसूला गया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा कुल 1832 फौजदारी वादों का निस्तारण कर 11,47,160 रू0 अर्थदण्ड वसूला गया। सिविल जज जु0डि0 द्वारा कुल 302 वादों का निस्तारण कर 1,04,410 रू0 अर्थदण्ड वसूला गया। न्यायिक मजिस्टेज्ट द्वारा 501 वादों का निस्तारण कर 93,680 रू0 का अर्थदण्ड वसूला गया। इसी प्रकार सिविल जज जू0डि0/त्वरित न्यायालय प्रथम द्वारा कुल 121 वाद निस्तारित कर 48,570 रू0 अर्थदण्ड वसूला गया तथा सिविल जज जू0डि0/त्वरित न्यायालय द्वितीय द्वारा कुल 255 वादों का निस्तारण कर 95,650 रू0 का अर्थदण्ड वसूला गया। जिले के समस्त राजस्व न्यायालयों द्वारा 16,898 वादों व पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड द्वारा 257 वादों का निस्तारित कर 8,80,758 रू0 तत्काल जमा कराये गये गया। जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग, कौशाम्बी द्वारा 5 वाद निस्तारित कर 3,505 रू0 तत्काल जमा कराये गये तथा बैंक के ऋण वसूली वादों से सम्बन्धित जनपद के सभी बैंको के द्वारा 766 वादों का निस्तारण कर 2,44,18,225 रू0 तत्काल जमा कराये गये। इस प्रकार राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल वाद 21223 का निस्तारण कर 3,81,19,358 रू0 वसूला गया। तदोपरान्त प्राधिकरण के सचिव, अपर जनपद न्यायाधीश, देवेश चन्द्र गुप्ता द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया तथा लोक अदालत की समाप्ति की घोषणा की।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'