देश

national

स्कूली छात्राओं को दी गयी स्वास्थ्य की जानकारी

Saturday, February 11, 2023

/ by Today Warta



राजीव कुमार जैन रानू

ललितपुर। आइटीबीपी, आरटीसी, करैरा से आरंभ 310 किलोमीटर साइकिल एक्सपीडिशन ने तीसरे दिन शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बमौरकलां में छात्रों के लिए ऊंची कूद का आयोजन किया गया। आइटीबीपी की डा.परमजीत कौर ने स्कूली छात्राओं को स्वास्थ्य के बारे में जानकारी देने के साथ-साथ शस्त्र बलों मे लड़कियां के शामिल होने के बारे में जानकारी प्रदान की। शासकीय उत्कर्ष उच्च माध्यमिक विद्यालय चंदेरी में भी विद्यालय के छात्र तथा छात्राओं के लिए ऊंची कूद का आयोजन करवाया गया। इंस्पेक्टर राकेश डोगरा द्वारा इस साइकिल अभियान का मुख्य लक्ष्य स्थानीय लोगो के बीच आपसी प्रेम एवं विश्वास को और अधिक मजबूत करना और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, संपूर्ण स्वच्छता, जल  संरक्षण, वृक्ष लगाओ जैसे अभियानों के साथ साथ स्कूली बच्चों को शस्त्र बलो में भर्ती होकर देश सेवा करने के बारे में जानकारी प्रदान की गई। दोनो स्कूलों में ऊंची कूद में प्रथम द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सुरिंदर खत्री, उपमहानिरीक्षक आरटीसी करेरा द्वारा भेजी गई ज्ञान वर्धन पुस्तकें पुरुस्कार स्वरूप प्रदान की गई। दोनो स्कूल की लाइब्रेरी के लिए भी अलग से सामान्य ज्ञान की पुस्तक भी भेंट की गई।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'