राजेंद्र प्रसाद मिश्र
बारा प्रयागराज बारा।तहसील क्षेत्र में व्यापारियों द्वारा भूसा के ओवरलोड वाहन से जनजीवन को खतरा पैदा हो गया है। ओवरलोड टाटा मैजिक व अन्य फर्राटा भर रहे वाहनों से कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना घट सकती है। बारा तहसील क्षेत्र के बारा, शंकरगढ़, लालापुर, नारीबारी व गन्ने चौकी आदि थाना क्षेत्रों में व्यापारियों द्वारा भूसा की गाड़ियां बॉडी के ऊपर झालों में भूसा लादकर धड़ल्ले से तेज रफ्तार से परिवहन कर रही है। प्रतिदिन दर्जनों ओवरलोड वाहन ऊंचाई पर भूसा का झाल लादते हैं। जिससे वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटना होने का भय बना रहता है। विगत दिनों नागरिकों ने क्षेत्र में ओवरलोड भूसा के वाहनों के संचालन की शिकायत पुलिस विभाग के उच्चाधिकारियों से की थी। जिस पर बारा पुलिस ने चार भूसा के वाहनों को बंदकर कार्यवाही की थी। इनके बाद भी भूसा के ओवरलोड वाहनों का संचलन नही रुक रहा है। परिणाम स्वरूप किसी दिन बड़ी दुर्घटना होने से इंकार नहीं किया जा सकता।

Today Warta