देश

national

निषाद पार्टी के कैडर कैंप में युवाओं ने की सहभागिता

Sunday, February 26, 2023

/ by Today Warta



इन्द्रपाल सिंह'प्रिइन्द्र

ललितपुर। ग्राम पंचायत हर्षपुर के मोहल्ला साठिया में निषाद पार्टी जिलाध्यक्ष महेश रैकवार की अध्यक्षता में एक दिवसीय कैडर कैंप का आयोजन हुआ। जिसमें ग्राम के सैकड़ों महिला पुरुष शामिल हुए व जिला के सभी पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। जिलाध्यक्ष महेश रैकवार ने कहा कि यदि समाज को आगे बढऩा है तो निषाद पार्टी की विचारधारा पर चलकर महामना डा.संजय कुमार को अपना नेता मानना होगा। बैठक में उपस्थित सभी क्षेत्रीय युवा वर्ग व महिला वर्ग में शपथ ली कि 2024 में निषाद पार्टी के प्रत्याशी चुने जाएंगे। पूरा संसदीय क्षेत्र निषादमय होगा। हर घर, दीवार, सड़क पर जय निषाद राज का नारा लिखा जाएगा। 2024 में निषादों की सरकार होगी सरकार बनाकर अपने हक एवं अधिकार को पाकर रहेंगे। जिला के सभी ग्रामों को निषादमय बनाकर रहेंगे। सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे। जिलाध्यक्ष ने बताया कि आगामी 28 फरवरी 2023 को ग्राम जखौरा में एक दिवसीय कैडर कैंप का आयोजन तय किया गया। जिले के प्रत्येक ग्राम में युवाओं ने मीटिंग करने की शपथ ली।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'