मोहम्मद जमाल
उन्नाव उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक की बड़ी पुत्री वेदिका पाठक के विवाह कार्यक्रम में राष्ट्रीय पत्रकार महासभा के पदाधिकारियों ने उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम लखनऊ के जनेश्वर मिश्र पार्क में आयोजित किया गया था। उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक की पुत्री वेदिका पाठक अपने पिता की भांति सामाजिक सरोकारों के चलते जानी जाती हैं। बीते दिवस उनका विवाह कानपुर के अनिल शर्मा के पुत्र आयुष के संग बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर से बड़ी संख्या में गणमान्य नेताओं, जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों, पत्रकारों आदि ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल आनंदी पटेल, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आदि ने नवयुगल दम्पत्ति को अपना आशीर्वाद दिया। वहीं राष्ट्रीय पत्रकार महासभा के पदाधिकारियों में डिप्टी चेयरमैन श्रवण कुमार पाण्डेय, प्रदेश अध्यक्ष जैगम नकवी, संगठन मंत्री मोहम्मद जमाल, जिला प्रभारी अपर्णा राय, जिला उपाध्यक्ष रानी खान, जिला उपाध्यक्ष आरिफ अली शेख, आलोक अवस्थी, व कौशिक मौजूद रहे।