देश

national

ओवरलोड वाहनों पर प्रशासन ने की कार्रवाई चेकिंग कर 2 ट्रक सीज किए, 8 का चालान

Sunday, February 5, 2023

/ by Today Warta



मोहम्मद जमाल

उन्नाव। जहा शासन के निर्देश पर लगातार खनिज विभाग की टीम ओवरलोड ट्रकों पर कार्रवाई कर रही है तो वहीं ओवरलोडिंग का धंधा बंद होने का नाम नहीं ले रहा है। सीएम के प्रशासन को सख्त निर्देश दिए थे हाईवे पर चलने वाले ट्रक क्षमता से अधिक माल ले जाते हैं तो उनके खिलाफ तत्काल वैधानिक कार्रवाई की जाए। इसको लेकर जिला प्रशासन ने पहले हाईवे के दोनों और अतिक्रमणकारियों के खिलाफ अभियान चलाया। उसके बाद से लगातार ओवरलोड ट्रकों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। सिटी मजिस्ट्रेट, सीओ के नेतृत्व में परिवहन, खनिज विभाग की टीम ने हाईवे पर ओवर लोडिंग के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान दो ओवरलोड ट्रकों को सीज किया है ओर 8 का चालान किया है। उधर, लगातार प्रशासन की सख्ती के चलते मौरंग माफिया बेचैन हैं। सीटी मजिस्ट्रेट विजेता शुक्ला, क्षेत्राधिकारी नगर आशुतोष कुमार ने बताया कि परिवहन, खनन इंस्पेक्टर, गंगाघाट, अचलगंज थाना पुलिस की संयुक्त टीम के साथ लखनऊ कानपुर नेशनल हाईवे पर अवैध रूप से कुछ लोग ओवर लोड वाहनों को खड़ा करते हैं। इस दौरान हाईवे पर ही भारी संख्या में ट्रक खड़े रहते हैं, अक्सर भोर पहर इन ट्रकों में लोग टकरा जाते हैं और हादसे भी होते हैं। शासन की मंशा के अनुसार हाईवे पर अतिक्रमण अभियान लगातार चलाया जा रहा है। हाईवे किनारे ऐसे खड़े रहे वाले वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा। अभियान में मौरंग से भरे ओवरलोड दो ट्रक पकड़े गए। कुछ में कागजी कार्यवाही पूरी नही मिली तो सीज किया गया है। वहीं, 8 ट्रकों के चालान किये गए है, ओवरलोड के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'