देश

national

पीड़ित के खाते से फ्रॉड हुई 87 हज़ार 997 रुपए की संपूर्ण धनराशि करायी गई वापस

Saturday, February 11, 2023

/ by Today Warta



मोहम्मद जमाल

उन्नाव। अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पीड़ित राज कुमार पुत्र स्व० बिन्द्र प्रसाद निवासी अहिरौरा थाना बारासगवर उन्नाव के खाते से निकाले गये कुल 87 हज़ार 997 रूपये की संपूर्ण धनराशि साइबर क्राइम सेल जनपद उन्नाव की त्वरित कार्यवाही द्वारा पीड़ित को वापस करायी गयी। बता दे पीड़ित राज कुमार पुत्र स्व० बिन्द्र प्रसाद निवासी अहिरौरा थाना बारासगवर उन्नाव में 1 फरवरी को कार्यालय साइबर क्राइम सेल आकर सूचना दी कि प्रार्थी की पत्नी के पास अज्ञात व्यक्ति द्वारा काल करके नवजात शिशु के जन्म में मिलने वाली अनुदान राशि भेजने के नाम पर झासा देकर पीड़ित के खाते से 30 जनवरी को कुल 87 हज़ार 997 रूपये का फ्राड किया गया। पीड़ित को स्वयं के साथ फ्राड की जानकारी होने पर 1 फरवरी को कार्यालय साइबर सेल, उन्नाव से सम्पर्क करते हुए उपरोक्त घटना के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र दिया गया जिस पर साइबर सेल द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए संदिग्ध खाते की जानकारी की गयी एवं संदिग्ध खाते को फ्रीज कराते हुए सम्पूर्ण कुल 87 हज़ार 997 रूपये आवेदक के खाते में वापस कराये गये है। घटना में संलिप्त आरोपीगणो एवं खातो का विवरण प्राप्त कर आवश्यक कार्यवाही हेतु सम्बन्धित थाने को प्रेषित किया गया है।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'