देश

national

शार्ट सर्किट से कार में लगी भीषण आग, धू-धू कर जलकर कार हुआ खाक

Monday, February 27, 2023

/ by Today Warta



मोहम्मद जमाल

उन्नाव। सोमवार को सई नदी के आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे के अंडरपास के नीचे शार्ट सर्किट से मारुति कार में आग लग गई। देखते ही देखते कार आग का गोला बनकर धू-धू कर जलकर खाक हो गई। कार सवार लोगों ने कूदकर जान बचाई। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। बता दें कि आसीवन थाना क्षेत्र के हैदराबाद कस्बा निवासी शमीम (35) बोरिंग मिस्त्री का कार्य करते हैं। जो सोमवार सुबह पहर कस्बे के ही रमेश (32) व भईनू (35) के साथ अपनी मारुति कार पर बोरिंग करने का सामान रखकर हरदोई जिले के कासिमपुर थाना क्षेत्र के असवरमऊ गांव बोरिंग करने जा रहा था। तभी करीब सुबह करीब 7 बजे औरास कस्बे के पास आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे के अंडरपास के पास पहुंचा ही था कि शार्ट सर्किट से कार के बोनट में आग लग गई। आग की लपटें देख तीनों ने आनन फानन में कार के दरवाजे खोलकर बाहर कूदकर जान बचाई। देखते ही देखते आग ने कार को अपनी चपेट में ले लिया और पूरी कार आग का गोला बन गई। जो घंटो जलने के बाद कार खाक हो गई। कार में आग लगने की खबर पूरे क्षेत्र में फैल गई। जिसको भी जानकारी मिली वह इस घटना को देखने के लिए दौड़ा चला आया। वही फ़ायर बिग्रेड गाड़ी सूचना के बाद भी समय से आग बुझाने के लिए नही पहुंच सकी।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'