देश

national

ग्रामीण विकास में उच्च शिक्षण संस्थानों की महत्वपूर्ण भूमिका

Wednesday, March 1, 2023

/ by Today Warta



राजीव कुमार जैन रानू

ने.म.वि.में उन्नत भारत अभियान के लक्ष्य, उद्देश्य एवं आगामी कार्य योजना पर कार्यशाला सम्पन्न

ललितपुर। नेहरू महाविद्यालय में उन्नत भारत अभियान के लक्ष्य, उद्देश्य एवं आगामी कार्य योजना पर कार्यशाला का शुभारंभ प्राचार्य प्रो.राकेश नारायण द्विवेदी ने किया। प्राचार्य ने कहा कि देश के विकास एवं निर्माण के लिए ग्रामीण विकास जरूरी है। ग्रामीण विकास में उच्च शिक्षण संस्थान महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। उच्च शिक्षण संस्थाओं के पास फैकल्टी एवं युवा शक्ति है। फैकल्टी और युवा शक्ति के ज्ञान एवं कौशल का उपयोग ग्राम के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। उन्होंने कहा कि जिस राष्ट्र का युवा परिश्रमी एवं जागरूक होता है, वह राष्ट्र देश की प्रगति के पथ पर अग्रसर होता है। आज भारत की जनसंख्या का बहुत बड़ा वर्ग हुआ है। युवा चाहे तो देश की तकदीर बदल सकते हैं। उन्नत भारत अभियान मैं ऐसे शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं की आवश्यकता है जो ग्रामों के विकास हेतु सोच रखते हैं एवं गांव की उन्नति में अपना योगदान दे सकते हो। मनोविज्ञान विभाग अध्यक्ष प्रो.अवधेश कुमार अग्रवाल ने ने कहा कि उन्नत भारत अभियान शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार का फ्लैगशिप कार्यक्रम है। उन्नत भारत अभियान भारतवर्ष के निर्माण एवं विकास में मदद करने के लिए उच्च शिक्षण संस्थाओं के लाभ से ग्रामीण विकास की प्रक्रिया में बदलाव की दृष्टि से प्रेरित है। उन्नत भारत अभियान का लक्ष्य उच्च शिक्षण संस्थानों को ग्रामीण भारत के लोगों के साथ काम करने में सक्षम बनाना है ताकि विकास चुनौतियों की पहचान की जा सके और सतत विकास में तेजी लाने के लिए उपयुक्त समाधान विकसित किया जा सके। संस्कृत विभाग अध्यक्ष प्रो.ओमप्रकाश शास्त्री ने कहा कि हमें ऐसे भारत में जन्म लेने का सौभाग्य मिला है, जो हरे भरे वृक्षों, उन्नत शिखरों से युक्त पर्वतों एवं सतत प्रभावित होने वाली गंगा यमुना जैसी पावन नदियों का देश है। हमें इन धरोहरों की रक्षा करते हुए देश के विकास में अपना योगदान देना है। गांव में शिक्षा व्यवस्था रोजगार का सर्जन उन्नत भारत की प्रथम सीढ़ी है। इतिहास विभाग के प्रो.डा.पंकज शर्मा इस योजना के जरिए ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों को उन्नति की ओर ले जाना है, इसके लिए उच्च शिक्षण संस्थानों को शामिल किया गया है जो आर्थिक, सामाजिक विकास में मदद कर सके इस योजना के द्वारा ग्रामीण लोगों का विकास होगा। उन्नत भारत अभियान के कोऑर्डिनेटर एवं कार्यक्रम संयोजक डा.संजीव कुमार शर्मा ने आगामी कार्य योजना को प्रस्तुत करते हुए कहा कि उन्नत भारत अभियान के अंतर्गत नेहरू महाविद्यालय द्वारा वर्ष 2016 में जिलाधिकारी के परामर्श एवं प्रबंधक प्रदीप चौबे की स्वीकृति के उपरांत जिले के 5 गांव मसौराखुर्द, घटवार, जामुनधाना, मिर्चवारा, सुरअवा को गोद लिया गया है। नेहरू महाविद्यालय एवं जिला प्रशासन द्वारा संयुक्त रूप से 5 गांव के सर्वांगीण विकास हेतु सतत रूप से 2016 से कार्य किया जा रहा है। उन्नत भारत अभियान नेहरू महाविद्यालय के द्वारा इन 5 गांव का हाउस होल्ड सर्वे एवं ग्राम संसाधन सर्वे करा कर उन्नत भारत अभियान की वेबसाइट पर अपलोड करा दिया गया है। आगामी कार्य योजना में गांव में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन करना, किसानों की आय दोगुनी करने के लिए उन्नत खेती, जैविक खेती, औषधीय पौधों की खेती के लिए प्रेरित करना, मतदाता जागरूकता, स्वच्छता जागरूकता, जल संरक्षण, सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता, ग्रामीण शिक्षा को सुदृढ़ बनाना,  विधिक साक्षरता का आयोजन, महिला सशक्तिकरण, गांव की समस्याओं को चिन्हित कर जिला प्रशासन के सहयोग से समाधान सुनिश्चित कराना है। राष्ट्रीय सेवा योजना के वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डा.सुधाकर उपाध्याय ने कहा कि उन्नत भारत अभियान योजना के तहत महाविद्यालय के शिक्षक एवं छात्र छात्राएं परिश्रम पूर्वक दिए गए दायित्व का निर्वहन करते हुए जनपद में इस योजना के तहत लिए गए गांव के विकास हेतु प्रयत्नशील रहे। उन्होंने छात्र-छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि विद्यार्थी जीवन में राष्ट्रीय योजना में भागीदारी से जहां एक और आपके ज्ञान का विकास होगा, वही आप पढ़ाई के पश्चात रोजगार भी प्राप्त कर सकेंगे। कार्यशाला को उन्नत भारत अभियान के विशेषज्ञ डा.बलराम द्विवेदी, डा.संतोष सिंह, डा.विनीत अग्निहोत्री, डा.विनोद कुमार, डा.जगबीर सिंह, डा.पराग कुमार, डा.अनूप दीक्षित, डा.राज सक्सेना आदि ने भी संबोधित किया। कार्यशाला में डा.रोहित वर्मा, डा.संदीप श्रीवास्तव, डा.कविता पैजवार, मिर्चवारा के प्रधान मुकेश निरंजन, घटवार के प्रधान मानसिंह सहरिया, जामुनधाना के प्रधान नत्थू सहरिया ने भी प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्नत भारत अभियान के स्वयंसेवकों सिद्धि राजा, प्रिया पाटकर, नम्रता सोनी, मोनिका साहू, दिव्यांशी राठौर, मानसी मिश्रा, खुशबू, तमन्ना गंगेले, क्षमा देवी, सुहानी, सचिन, अनूप कुमार, विनय कुशवाहा, मनोहर, नैंसी पाटकर, मेघना मालवीय, आयुषी मिश्रा, भारती निरंजन, मोनिका नायक, मानसी बादल, राना, सलोनी, मोनिका रिछारिया, अनामिका रिछारिया, अंशिका, मुस्कान, अभिषेक कुमार, रोहित अहिरवार, ईशान पटेरिया, भूपेंद्र सिंह, अंकिता, दर्शना, पूर्वी, निदा हाशमी, रितु राजपूत, ईशु रजक, दीपका, आस्था, अनुज कुमार, वंदना, आकांक्षा, स्नेहा नायक, खुशबू, अभिषेक कुमार, पलक नायक, नैंसी नायक, नेहा, सविता विश्वकर्मा, अंजली पंत, सपना, निशिता, मानसी, अमानखान, स्वाति झा, संध्या रजक, कुलदीप जाटव, साहिल, रवि कुशवाहा, सौरभ, ऋषि, रितु वर्मा, वैष्णवी श्रीवास्तव, ज्योति कुशवाहा, रक्षा चौहान, भजन कुमार, मोनिका यादव, सचिन, अंकित पटेल, गुंजन किलेदार, वसुंधरा पटेरिया, प्रियंका उपाध्याय, अथर्व, वंदना पुरोहित, शिवानी साहू, वैशाली गंगेले, साक्षी चौबे, प्रताप, रोहित वर्मा, दीपक आदि सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। संचालन डा.संजीव कुमार शर्मा एवं आभार डा.सुधाकर उपाध्याय ने किया।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'