देश

national

बैटरा ,चार्जर खोल कर ई- रिक्सा खंती में ढकेल चोर हुए फरार

Saturday, March 4, 2023

/ by Today Warta




 राकेश केशरी

अझुवा कौशाम्बी सैनी कोतवाली क्षेत्र के नगर पंचायत अझुवा से मनबढ़ चोरों ने ई - रिक्सा को कस्बे से दूर ले जाकर बैटरा और चार्जर खोल कर ई-रिक्सा को खंती में ढकेल कर फरार हो गए हैं आनंद कुमार पुत्र स्व गरीब दास निवासी वार्ड नं 7 नगर पंचायत अझुवा ई- रिक्सा चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं बीती शाम को अपना ई-रिक्सा  अझुवा फिलिंग स्टेशन नेशनल हाइवे के बगल अपने घर के सामने खड़ा कर सो गए  पीड़ित ने बताया देर रात ई -रिक्सा खड़ा था भोर लाइट कटने के बाद चोर रिक्से को डायरेक्ट कर स्टार्ट कर ले गए ।आज सुबह तलाशने पर उसका ई- रिक्सा नेशनल हाइवे अमिरतापुर के सामने खंती में ढकेला हुआ था उसकी 4 बैटरियां और चार्जर गायब मिला जिसकी तहरीर पीड़ित ने अझुवा पुलिस चौकी में देकर कार्रवाई की मांग की है।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'