इन्द्रपाल सिंह'प्रिइन्द्र
ललितपुर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में गपशप लंच निदेशक महिला कल्याण उत्तर प्रदेश के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाए जाने के निर्देश प्राप्त हुए हैं, जिसके अनुपालन में उप मुख्य परिवीक्षा अधिकारी झांसी मंडल झांसी/जिला प्रोबेशन अधिकारी के निर्देशानुसार ग्राम-अर्जुन खिरिया उच्च प्राथमिक विद्यालय (कम्पोजिट) ब्लॉक मड़ावरा में गपशप लन्च गतिविधि के तहत समाज में फैली कुरीतियों पर चर्चा की गई एवं महिलाओं-बालिकाओं को जनपद मे चल रही महिला कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान कराई गई। जैसे कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना एवं मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना सामान्य महिला सुरक्षा हेतु 1080, 1088, 112, 181, टोल फ्री नंबरों के साथ ही बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना की जानकारी दी गई। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में गपशप लंच कार्यक्रम में महिला शक्ति केंद्र से महिला कल्याण अधिकारी ममता श्रीवास, जिला समन्वयक रागिनी प्रजापति कुछ प्रियंका नामदेव, बाल कल्याण समिति से पुष्पेन्द्र परमार, जिला बाल संरक्षण इकाई से संरक्षण अधिकारी जयराम, विधि सह परिवीक्षा अधिकारी खुशबू जयसवाल, सामाजिक कार्यकर्ता रूपेश शर्मा, परामर्शदाता सुरेन्द्र, आउटरीचरीच कार्यकर्ता सुरेश श्रीवास्तव, एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य जयप्रकाश, अनुदेशक रामप्रताप, रामगुलाम दुबे, फूला देवी, सल्लोबाई आदि विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।

Today Warta