देश

national

बीच सड़क खड़ी ट्रक में ट्रक ने पीछे से मारी टक्कर

Saturday, March 4, 2023

/ by Today Warta



रावेंद्र शुक्ला 

कटर ग्राइंडर मशीन से केबिनेट काटकर चालक को किया गया बाहर

घायल अवस्था में भेजा गया अस्पताल हो रहा इलाज

यमुनानगर /प्रयागराज। मिली जानकारी के मुताबिक जनपद के यमुनानगर कौंधियारा थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर आज सुबह बीच रोड में खराब होकर ओवरलोड  खड़ी ट्रक को पीछे से आ रही ओवरलोड ट्रक ने जबरदस्त टक्कर मार दी जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। सूचना पाकर पहुंची इलाकाई पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से ट्रक के केबिन में फंसे चालक को निकालने का प्रयास किया गया मगर सफलता नहीं मिली। ग्रामीणों की मदद से ट्रक के केबिन को कटर ग्राइंडर मशीन से काटकर ट्रक चालक को केबिन से किसी तरह बाहर निकाला गया हालात यह थे कि ट्रक चालक जिंदगी और मौत से जूझते हुए लगभग 2 घंटे तक घायल अवस्था में जंग लड़ता रहा। लेकिन सफलता हाथ लगी जाको राखे साइयां मार सके ना कोए की कहावत को ग्रामीणों ने अथक परिश्रम कर चरितार्थ कर दिखाया। हालांकि खबर लिखे जाने तक घायल और अचेत अवस्था में होने के कारण ट्रक चालक का नाम और पता नहीं मिल पाया है वही मौके पर मौजूद चौकी प्रभारी शैलेंद्र कुमार यादव के द्वारा हाईवे पर यातायात को सुचारू रूप से बहाल करने का अथक प्रयास किया जा रहा है और ट्रक ड्राइवर को घायल अवस्था में इलाज हेतु अस्पताल भेज दिया गया है।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'