राकेश केशरी
कौशाम्बी। प्रदेश सरकार ने नवरात्र के अवसर पर स्वच्छता-अभियान में महिलाओं की भागीदारी नेतृत्व को मजबूत करने के लिए नारी शाक्ति को ह्यह्यनवदेवी सम्मानह्यह्य देने का निर्णय किया है। स्वच्छोत्सव-2023 अभियान पूरे प्रदेश में 8 से 30 मार्च तक संचालित है। उपरोक्त अभियान के अन्तर्गत स्वच्छता कार्य में उत्कृत योगदान देने वाली महिलाओं को चिन्हित कर उसमें उत्कृत कार्य करने वाली महिला को पुरस्कृत किये जाने के क्रम में पूरे जनपद कौशाम्बी के सभी 10 नगरीय निकायों में कई महिलाओं को विभिन्न श्रेणियों में उनके योगदान के आधार चिन्हित कर पुरस्कृत किया गया, जिसमें नगर पालिका परिषद मंझनपुर से श्रीमती निधि त्रिपाठी व श्रीमती शान्ती देवी तथा श्रीमती सरोज कुमारी, नगर पालिका परिषद भरवारी से श्रीमती सविता देवी व श्रीमती दीपिका कुशवाहा व श्रीमती नूपुर अरोरा, नगर पंचायत करारी से श्रीमती उर्मिला देवी व अनीता देवी, नगर पंचायत पूरब-पश्चिम शरीरा से श्रीमती दीवली सरोज व श्रीमती बुद्धरानी तथा श्रीमती आशा सिंह, नगर पंचायत सरायं आकिल से श्रीमती गुड़िया देवी व श्रीमती मंजू सिंह, नगर पंचायत चायल से श्रीमती सुशीला देवी, नगर पंचायत चरवा से श्रीमती कान्ती देवी व श्रीमती सीमा देवी, नगर पंचायत सिराथू से श्रीमती रानी देवी श्रीमती मधू देवी, नगर पंचायत दारा नगर (कड़ाधाम) से श्रीमती मुस्कान देवी व श्रीमती गायत्री देवी, नगर पंचायत अझुवा से श्रीमती रेशमा देवी व श्रीमती नीलम वैश्य व श्रीमती लक्ष्मी देवी को सभी निकायों में सम्मानित किया गया। स्वच्छोत्सव-2023 अभियान के क्रम में नगर पालिका परिषद मंझनपुर, कौशाम्बी के सभागार में श्रीमती निधि त्रिपाठी व श्रीमती शान्ती देवी तथा श्रीमती सरोज कुमारी कार्यक्रम आयोजित कर सम्मनित किया गया। उपरोक्त के दौरान सुनील कुमार मिश्र, अधिशासी अधिकारी-नगर पालिका परिषद मंझनपुर, आेंमकार पटेल, अवर अभियन्ता-नगर पालिका परिषद मंझनपुर, कृष्ण राज यादव, डी.पी.एम. (स्वच्छ भारत मिशन नगरीय) व हितेष श्रीवास्तव डी.सी. (स्वच्छ भारत मिशन नगरीय) उपस्थित रहे।

Today Warta