इन्द्रपाल सिंह'प्रिइन्द्र
बुन्देलखण्ड विकास सेना ने विद्युत कर्मचारियों की हड़ताल को जायज बताया
ललितपुर। बुन्देलखण्ड विकास सेना द्वारा स्थानीय कम्पनी बाग में बु.वि.सेना प्रमुख हरीश कपूर टीटू के नेतृत्व में विद्युत समस्याओं को लेकर धरना प्रदर्शन किया। धरना प्रदर्शन के दौरान सेना द्वारा प्रदेश में विद्युत कर्मचारियों की हड़ताल को जायज बताया। सेना प्रमुख ने कहा कि हमारा संगठन विद्युत निजीकरण का पुरजोर विरोध करता है तथा प्रदेश सरकार की दमनकारी नीति को कहीं से भी जायज नहीं मानता है। कहा कि हड़ताल के दौरान हटाये गये संविदा कर्मियों को शीघ्र बहाल करते हुए उन पर दर्ज मुकदमे वापिस लिए जायें। उन्होंने कहा कि विद्युत कर्मचारियों की हड़ताल के कारण जनपदवासियों का जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। हड़ताल के कारण मेन्टीनेन्स का कार्य बहुत प्रभावित हो रहा है। घंटो बिजली न आने के कारण परीक्षा दे रहे छात्र-छात्राओं को भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। हड़ताल की वजह से सुचारू आपूर्ति के अभाव में पेयजल आपूर्ति भी बाधित हो रही है। उन्होंने जिलाधिकारी से मांग की है कि हड़ताल खत्म होने तक वैकल्पिक व्यवस्था करके विद्युत आपूर्ति को सुनिश्चित किया जाये। धरना प्रदर्शन के दौरान सुधेश नायक, राजीव पटवारी, मुन्ना त्यागी, संजय त्रिवेदी, विनोद साहू, भगवत वर्मा, राजकुमार कुशवाहा, अमरसिंह, रघुवीर सोनी, रवि रैकवार, नंदु, प्रदीप सोनी, प्रदीप गोस्वामी, गौरव विश्वकर्मा, टिंकू सोनी, कामता शर्मा, अमित जैन आदि उपस्थित रहे।

Today Warta