देश

national

चार्ज संभालते ही सीडीओ ने किया खंड विकास कार्यालयों शंकरगढ़ का औचक निरीक्षण

Monday, March 20, 2023

/ by Today Warta



औचक निरीक्षण में मिली खामियों पर भड़के सीडीओ

सीडीओ के औचक निरीक्षण से ब्लॉक में दिनभर मची रही खलबली

यमुनानगर /प्रयागराज। जनपद के यमुनानगर विकासखंड शंकरगढ़ मुख्यालय पर आज सोमवार को चार्ज संभालते ही मुख्य विकास अधिकारी प्रयागराज गौरव कुमार, पीडी अशोक कुमार मौर्य, डी डी ओ भोलानाथ कनौजिया व डीसी मनरेगा कपिल कुमार औचक निरीक्षण किया। अचानक ब्लॉक मुख्यालय पर अधिकारियों के पहुंचते ही ब्लॉक कर्मियों के बीच हड़कंप मच गया ।आला अफसरों ने ब्लॉक का निरीक्षण कर दस्तावेजों की जांच की जांच के उपरांत ब्लॉक के वीडियो, एडीओ, टीए एवं सचिवों की उपस्थिति में विकास कार्यों की समीक्षा की समीक्षा के दौरान अफसरों ने कहा कि शासन से प्राथमिकता वाले कार्यों को तत्काल प्रभाव से पूरा करें। सीडीओ प्रयागराज ने कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी अगर विकास कार्यों में लापरवाही की शिकायत मिली तो सख्त कार्यवाही की जाएगी। इस दौरान उन्होंने खामियों को दूर करने के लिए ब्लॉक अधिकारियों को फटकार लगाई और हिदायत दी गई कि ब्लॉक में आने वालों को उत्कृष्ट सेवाएं दी जाए और जितनी भी अवस्थाएं हैं जल्द ही दुरुस्त किया जाए। सीडीओ के औचक निरीक्षण से ब्लॉक परिसर में दिनभर खलबली मची रही। ब्लॉक परिसर में उत्तर प्रदेश आजीविका मिशन के तहत संचालित प्रेरणा दीदी कैफे का निरीक्षण कर जानकारी ली गई। गोआश्रय स्थल गाढ़ा कटरा पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया मौके पर 210 गोवंश संरक्षित और स्वस्थ पाए गए चारा, भूसा, पौष्टिक आहार, चोकर, स्टॉक रजिस्टर के दस्तावेजों की जांच की। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी शंकरगढ़ व ग्राम प्रधान गाढा कटरा कामता सिंह आदि मौजूद रहे।तदुपरांत उजाला लघु उद्योग गाढ़ा कटरा का निरीक्षण कर ग्रीन इंडिया फाउंडेशन के तहत जनारण मियाबाकी तकनीक से संचालित लगे 1800 पेड़ों का भी निरीक्षण किया गया। विद्युत संयोजन की भी जानकारी ली गई सही पाए जाने पर कहा गया कि वृक्षों को हरा भरा रहने से पर्यावरण भी संतुलित रहता है।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'