देश

national

चैत्र नवरात्रि/रामनवमी के पावन पर्व के अवसर पर अलोपशंकरी देवी, कल्याणी देवी एवं ललिता देवी मंदिरों में दुर्गा सप्तमी का पाठ/देवी गायन/देवी जागरण/अखंड रामायण के कार्यक्रमों का किया जा रहा आयोजना

Wednesday, March 22, 2023

/ by Today Warta



देवी मंदिरों में कलाकारों द्वारा लोकगीत पर आधारित देवी गीत प्रस्तुत किया आया

प्रयागराज  आजादी के अमृत महोत्सव आयोजन की श्रृंखला मे प्रदेश सरकार द्वारा दिनांक 22 से 30 मार्च, 2023 तक जनपद के अलोपशंकरी देवी, कल्याणी देवी एवं ललिता देवी मंदिरों सहित अन्य चिन्हित मंदिरों में दुर्गा सप्तमी का पाठ/देवी गायन/देवी जागरण/अखंड रामायण के कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में बुधवार को अलोपशंकरी मंदिर अलोपीबाग में दुर्गा सप्तमी का पाठ/देवी गायन/देवी जागरण/अखंड रामायण के कार्यक्रमों का आयोजन क्षेत्रीय अभिलेखागार, राजकीय पांडुलिपि पुस्तकालय संस्कृति विभाग एवम् जिला प्रशासन प्रयागराज के द्वारा किया गया। अलोपशंकरी शक्तिपीठ मंदिर अलोपीबाग एवं ललिता देवी मंदिर में लोक कलाकार  उमेश कनौजिया और साथी कलाकारों द्वारा लोकगीत पर आधारित देवी गीत प्रस्तुत किया गया। सभी गणमान्य जनों और कलाकारों का स्वागत महानिर्वाणी अखाड़ा के पूज्य संत श्री यमुनापुरी जी महाराज द्वारा किया गया। ललिता देवी मंदिर में मंदिर समिति के अध्यक्ष हरि मोहन वर्मा एवं महामंत्री  धीरज नागर ने गणमान्य जनों और कलाकारों का स्वागत किया। इस अवसर पर मंदिर समिति के संत श्री शिवानंदगिरी जी महाराज,अपराजिता सिंह क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी, श्री गुलाम सरवर पाण्डुलिपि अधिकारी, राकेश कुमार वर्मा,  हरिश्चंद्र दुबे, रमाकांत यादव , आशीष गौतम सहित संस्कृति विभाग के कर्मचारियों की उपस्थित रही।

     इसी क्रम में कल्याणी देवी मंदिर में दुर्गा सप्तमी का पाठ/देवी गायन/देवी जागरण/अखंड रामायण के कार्यक्रमों का आयोजन क्षेत्रीय अभिलेखागार, राजकीय पांडुलिपि पुस्तकालय संस्कृति विभाग एवम् जिला प्रशासन प्रयागराज के द्वारा किया गया। कल्याणी देवी मंदिर में कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 09 बजे से लोक कलाकार श्रीमती रागिनी चंद्रा द्वारा लोकगीत पर आधारित देवी गीत की प्रस्तुति द्वारा दी गई। इस अवसर पर मंदिर समिति के अनिल पाठक, ओंकारनाथ त्रिपाठी,  दिलीप पाठक, रंगबाली पटेल सदस्य प्रदेश कार्यकारिणी बीजेपी,  राकेश कुमार वर्मा,  हरिश्चंद्र दुबे सहित संस्कृति विभाग के कर्मचारियों की उपस्थित रही।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'