राकेश केशरी
दूसरे पति से शादी कर अझुवा में रहती थी महिला
कौशाम्बी। सैनी कोतवाली क्षेत्र में नगर पंचायत अझुवा कांशीराम कालोनी में मंगलवार की शाम को महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में शव बरामद हुआ है। लोगों के अनुसार महिला के कथित पति ने गला घोंटकर हत्या कर फरार हो गया है। नीलम देवी उम्र लगभग 30 वर्ष पुत्री स्व0 देशी लाल निवासी अझुवा जो अपने बड़ी बहन रन्नो देवी के साथ कलकत्ता में रहती थी। मृतक महिला की बहन ने 16 वर्ष पहले वहीं के निवासी सूरज के साथ शादी कर दी थी। उसको एक पुत्र शनि पैदा है। कुछ दिन बाद नीलम देवी का चक्कर बिहार गया जिला निवासी राजकुमार से सम्बंध हो गया। उसके साथ महिला भागकर अझुवा कांशीराम कालोनी में रहने लगी। महिला पिछले 10 वर्ष से कांशीराम कालोनी के कमरा न .14/163 में कथित पति राजकुमार और पुत्र शनि के साथ रहने लगी। राजकुमार नगर पंचायत में सफाईकर्मी का कार्य करने लगा। मंगलवार को उसके पुत्र शनि ने बताया कि पिछले तीन चार दिनों से महिला और राजकुमार में मारपीट होती थी। शनि ने बताया कि वह दूसरे ब्लॉक में रहने वाली अपने नानी भुग्गी देवी पत्नी स्व0 देशी लाल के यहां चला गया था। लगभग 3 बजे घर आया। तो अंदर से दरवाजा बंद था। दरवाजा खटखटाने पर कोई नही बोला नीचे जाकर नानी को बताया थोड़ी देर बाद फिर गया तो,कथित पिता राजकुमार दरवाजे के पास रोकर बताया कि तेरी मां ने फांसी लगा लिया। शनि नानी को बताने गया तो राजकुमार पहली मंजिल से कूदकर भाग गया। वहीं मोहल्लेवासियों के अनुसार युवक अपने बिन शादी किये रहने वाली पत्नी की हत्या किया है। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने छानबीन करते हुए शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजवा दिया। पुलिस का कहना है पोस्टमार्टम के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं नगर वासियों के अनुसार कांशीराम कालोनी में अराजक तत्वों ने डेरा डाल लिया है। अक्सर यहां तमाम अनैतिक कार्य होते हैं।