राजीव कुमार जैन रानू
ललितपुर। कस्बा के श्रीहनुमान महाराज मंदिर टौरिया परिसर में सात दिवसीय संगीतमय भागवत कथा का आयोजन 31 मार्च शुक्रवार से किया गया है। शुक्रवार की दोपहर कलश यात्रा निकाली जाएगी। कलश यात्रा के नगर भ्रमण के उपरांत कथा के प्रथम दिवस की कथा होगी। कथा व्यास मथुरा वृन्दावन धाम से पधारे शरद कृष्ण व्यास होंगे और यजमान विमला गोस्वामी होंगी। मंदिर समिति के उपाध्यक्ष रमाकांत गोस्वामी ने सभी श्रृद्धालुओं से अधिक अधिक संख्या में पधारकर धर्म लाभ उठाने की अपील की है। कथा को व्यापक बनाने के व्यापक प्रचार प्रसार और बड़ी तैयारी की जा रही हैं।

Today Warta