कमल सिंह
बांदा। जाम के झाम के लिये बहुचर्चित शहर का कालू कुंआ चौराहा को जिलाधिकारी दीपा रंजन मुक्ति देगीं। अब इसकी पहचान सुंदरता के रूप में चर्चित होंगी।डीएम दीपा रंजन नें इसी मनोकामना के तहत जाम की समस्या को दृष्टिगत रखते हुए कालू कुआं चैराहे के सौन्दर्यीकरण एवं चैड़ीकरण कराये जाने हेतु स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने सचिव विकास प्राधिकरण एवं लोक निर्माण विभाग के अभियंता को इस चैराहे को जाम की समस्या से निजात दिलाने हेतु चैड़ीकरण एवं सौन्दर्यीकरण किये जाने हेतु सर्वे कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिये।डीएम नें कहा कि इस चौराहे का चौड़ीकरण हो जानें पर यह जाम के झाम कलंक से मुक्त हो जायेगा। सुंदर चौराहों में अब इसका रुवाब होगा। उन्होने कहा कि इसके लिये अतिक्रमण हटाओ अभियान भी चलेगा। निरीक्षण के दौरान नगर मजिस्ट्रेट राजेश कुमार, उप जिलाधिकारी सदर सुरभि शर्मा एवं सम्बन्धित अभियंता उपस्थित रहे।

Today Warta