राजीव कुमार जैन रानू
ललितपुर। शिक्षक विधायक डा.बाबूलाल तिवारी ने जनपद स्तर पर आयोजित विकास कार्यक्रमों से संबंधित जिला स्तरीय बैठक में प्रतिभाग किया एवं जनपद में संचालित शिक्षा विभाग की विभिन्न योजना के बारे में बारीकी से जानकारी प्राप्त की। उन्होंने अपने इस भ्रमण में जनपद के शिक्षा अधिकारियों को भ्रष्टाचार मुक्त एवं पारदर्शी व्यवस्था बनाने के लिए निर्देशित किया। अपने भ्रमण कार्यक्रम के दौरान बानपुर में वीरांगना अवंती बाई लोधी की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इससे पूर्व उन्होंने प्राथमिक विद्यालय गुगरवारा में आयोजित कार्यक्रम में परिषदीय बालिकाओं से महिषासुर मर्दिनी स्त्रोत के सुंदर वचन से प्रभावित होकर उन्हें नगद पुरस्कार दिया व उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर विद्यालय के मेधावी बालिकाओं के प्रोत्साहन के लिए पुरस्कार भी दिए गए शिक्षक विधायक डा.बाबूलाल तिवारी ने कहा कि हमें मैं अपनी गौरवशाली संस्कृति का संरक्षण करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जो देश अपनी संस्कृति को भूल जाते हैं। वह दुनिया के पटल पर भी भुला दिए जाते है। यूनान मिस्र रोमा सब मिट गए जहां से कुछ बात है कि हस्ती मिटती नहीं हमारी का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि आज हमारा देश विश्व में अपनी संस्कृति की पहचान के कारण ही गौरवशाली स्थान बनाए हुए बात चाहे पश्चिमी देश की हो या अन्य देशों सभी भारत को एक सम्मान की नजरों से देख रहे है। यह सब हमारे देश के प्रधान प्रधानमंत्री के कारण ही संभव हो सका है। उन्होंने कहा कि जनपद में माध्यमिक शिक्षा और बेसिक शिक्षा में भ्रष्टाचार की काफी शिकायतें प्राप्त हो रही हैं। अधिकारी सुधर जाए अन्यथा कारागार उनका इंतजार कर रहा है। इस अवसर पर बुंदेलखंड क्षेत्र में उच्च शिक्षा की आवश्यकता बुंदेलखंड राज्य निर्माण की आवश्यकता बुंदेलखंड में किसानों नौजवानों युवाओं की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ करने के लिए किए गए शोध कार्यों के लिए डा.जितेंद्र कुमार तिवारी, डा.हेमंत कुमार तिवारी, डा.यज्ञपाल सिंह, डा.अजय कुमार को शिक्षक विधायक के कर कमलों से प्रशस्ति पत्र प्रदान करा कर सम्मानित किया। इस अवसर पर विद्यालय में राजकीय शिक्षक संघ के प्रांतीय महामंत्री केदारनाथ तिवारी, देवेंद्र गुरु, अशोक साहू, मनोज रिछारिया, गिरीश साहू, शिवपाल सिंह, अनुराधा मोदी, अंजलि तिवारी, माया, भानसिंह, संजय टडैया, रविंद्र सिंह परमार, ग्राम प्रधान सीताराम यादव, अतल सिंह यादव, रामनारायण मिश्र, रूपेश साहू आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। विद्यालय के प्रधानाध्यापक डा.हेमंत तिवारी ने समस्त आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक श्रीनारायण पांडे ने किया।

Today Warta