देश

national

हादसे में जख्मी युवक ने दम तोड़ा

Tuesday, March 21, 2023

/ by Today Warta



राकेश केशरी

कौशाम्बी। कोखराज कोतवाली के कल्यानपुर बाजार के समीप रविवार की शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से जख्मी युवक की सोमवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। फतेहपुर के जाफरगंज निवासी विनोद कुमार रविवार की शाम प्रयागराज से घर लौट रहा था। कोखराज थाने के कल्यानपुर बाजार के समीप पीछे से आए अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया। दुर्घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस व परिजनों को देते हुए घायल को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल को प्रयागराज रेफर कर दिया। जहां युवक का इलाज चल रहा था। सोमवार को युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक के मौत की खबर परिजनों को चली तो परिवार में कोहराम मच गया।


Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'