देश

national

खाद्य सुरक्षा टीम ने देबीगंज में छापा मारकर,खोवा व दूध के लिये नमूने

Friday, March 3, 2023

/ by Today Warta



राकेश केशरी

कौशाम्बी। आयुक्त ,खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन,उ0 प्र0 लखनऊ के आदेशानुसार एंव जिलाधिकारी कौशाम्बी के निदेर्शानुसार होली पर्व पर आम जनता को शुद्ध और सुरक्षित खाद्य एवं पेय पदार्थ की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु शुक्रवार को देवीगंज बाजार में छापामार कार्यवाही की गयी। इस दौरान 8 खाद्य प्रतिष्ठानों और खोवा निर्माण स्थलों के निरीक्षण कर खोवा और दूध के 4 नमूने लिए गए। इस दौरान बाजार में अफरा तफरी का माहौल रहा,कई दूकानदार अपने दुकान बंद कर इधर उधर हो गए। एक खोवा निर्मता अपनी फैक्ट्री बंद कर भाग गया। टीम द्वारा फैक्ट्री सीज करने की कार्रवाई शुरू की तो वह मौके पर आ गया उसके बाद उसके प्रतिष्ठान से खोवा और दूध का नमूना लिया गया। सहायक आयुक्त खाद्य शशि शेखर ने बताया की ये अभियान होली पर्व तक लगातार जारी रहेगा। इस मौके पर टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी नीरद पांडेय, खाद्य सुरक्षा अधिकारी भरत मिश्र और नितिन कुमार तथा खाद्य सहायक अनिल उपस्थित रहे।


Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'