देश

national

एसडीएम ने उर्स मेला ग्राउंड का किया भ्रमण कर लिया जायजा

Wednesday, March 29, 2023

/ by Today Warta



इन्द्रपाल सिंह'प्रिइन्द्र

बाबा सदन का उर्स सफल बनाने के लिए प्रशासन ने कसी कमर

ललितपुर। कौमी एकता के प्रतीक अजीमुश्शान हजरत बाबा सदनशाह रहमत उल्ला अलैह का इस वर्ष 105वां उर्स  सम्पन्न कराया जाएगा, जिसको बड़े ही धूमधाम से मनाने के लिए तैयारियां जोरों ओर चल रहीं है। जिसको लेकर जिलाधिकारी आलोक कुमार के निर्देश पर प्रशासन ने कमर कस ली है। मंगलवार को उप जिलाधिकारी सदर अमित कुमार भारतीय ने पुलिस प्रशासन व उर्स कमेटी के साथ मेला ग्राउंड का भ्रमण कर जायजा लिया। कौमी एकता का प्रतीक है बाबा सदन शाह की मजार यहां पर लोगों की मन्नत पूरी  होती है। यहां पर हर बरस लाखों श्रद्धालु अपना माथा टेकते हैं। उपजिलाधिकारी ने कहा कि उर्स मेले को सफल बनाने लिए प्रशासन उर्स कमेटी का पूर्ण रूप से सहयोग कर रहा है। इस मौके पर अधिशाषी अधिकारी, तहसीलदार सदर डा.श्याममणि त्रिपाठी, अल्पसंख्यक अधिकारी दिलीप कुमार, प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार, मेला प्रभारी साबिर अली, जिला मुस्लिम एसोसिएशन सदर असलम कुरैशी, उर्स कमेटी सदर बाबू बदरूद्दीन कुरैशी, नायाब सदर अब्दुल रहमान कल्ला, अबरार अली, रमजान अली, जनरल सैकेट्री मोहम्मद नसीम, मीडिया प्रभारी रिजवान उज्जमा, हमीद मंसूरी, राजू सिंधी, एड मुरारीलाल, अरमान कुरैशी, आरिफ कुरैशी, यामीन वारसी, मुशीर कुरैशी के अलावा कमेटी के अन्य लोग मौजूद रहे। 31 मार्च को होने वाले सदन कौमी एकता ऑल इंडिया मुशायरे में अंतराष्ट्रीय शायर शकील आजमी मुम्बाई, माजिद देवबन्दी दिल्ली, नईम अख्तर बुरहानपुर, ऐजाज अंसारी दिल्ली, कुंवर जावेद कोटा राजस्थान, हाजी असरार चन्दरवी, अयाज अहमद अयाज औरैया, अनवर अमान आगरा, दीपक जैन गुना, अबरार दानिश शिरकत करेंगे। आयोजित होने वाले कौमी एकता मुशायरे में अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त शायर अल्तमस अब्बास रूड़की निजामत करेंगे। कन्वीनर मुशायरा करीमअसर व शकील कुरैशी झांसी ज्वाइंट कन्वीनर जहीर ललितपुरी रहेंगे। वहीं कब्बालों में 1 अप्रैल को अनीस नवाव अहमदाबाद गुजरात टीवी सिंगर इंटरनेशनल फैम, 2 अप्रैल को जुनैद सुल्तानी मुम्बई टीवी सिंगर इंटरनेशनल फैम, 3 अप्रैल को सलीम जावेद बैंगलौर कर्नाटक टीवी सिंगर इंटरनेशनल फैम अपना फन पेश करेंगे। इस दफा 30 अप्रैलको इत्जिमाई शादियाँ आयोजित की जाएंगी। 31 मार्च को मुशायरा व 1 से 3 तक कब्बालियाँ होंगी।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'