राजीव कुमार जैन रानू
बच्चों में छिपी प्रतिभा को निखारने का कार्य कर रहे गुरुजनों का सराहनीय है कार्य: ब्लॉक प्रमुख
सभी का सहयोग से मड़ावरा बनेगा निपुण ब्लॉक: बी.ई.ओ.
ब्लॉक स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम ग्राम प्रधान, स्थानीय प्राधिकारी, जन प्रतिनिधि, विद्यालय प्रबन्ध समिति अध्यक्ष, सचिव/प्रधानाध्यापक/नोडल शिक्षक आयोजित
मड़ावरा/ललितपुर। बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा संचालित कार्यक्रमों, योजनाओं जैसे- डीबीटी के माध्यम से यूनिफार्म, स्कूल बैग, स्वेटर, जूता-मोजा, एवम स्टेशनरी क्रय हेतु धनराशि सीधे अभिभावकों के बैंक खातों में प्रेषित किया जाना, निपुण भारत मिशन, शारदा कार्यक्रम, दीक्षा एप, एवम ऑपरेशन कायाकल्प की जानकारी हेतु शासन की मंशानुरूप ब्लॉक स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय बमौरीकलां में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी मड़ावरा, ब्लॉक प्रमुख मड़ावरा चंद्रदीप रावत, विशिष्ट अतिथि सीएम फैलो रवि बबेले रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता खण्ड शिक्षा अधिकारी मड़ावरा नरेश कुमार रावत ने की। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा सरस्वती मां के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी मड़ावरा ने कहा कि शिक्षक पूरी निष्ठा के साथ बच्चों के बीच कार्य करें। अभिभावकों को भी इस कार्य में अपना पूरा योगदान देना होगा तभी सही मायने में हम सफल होंगें। उन्होंने कहा कि आपके हर अच्छे कार्य में हमारा सहयोग रहेगा। ब्लॉक मड़ावरा चंद्रदीप रावत ने कहा कि मड़ावरा ब्लॉक के शिक्षक बच्चों में छिपी प्रतिभा को निखारने का कार्य कर रहे जो की काबिले तारीफ है। उन्होंने कहा कि अब परिषदीय विद्यालयों की स्थिति में सुधार हो रहा है। जिसके कई उदाहरण भी अब देखने को मिल रहें हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए खण्ड शिक्षा अधिकारी मड़ावरा नरेश कुमार रावत ने कहा कि सभी के सहयोग से मड़ावरा ब्लॉक निपुण ब्लॉक बनेगा। उन्होंने कहा कि शिक्षक, अभिभावक, स्कूल प्रबंधन समिति सभी का सहयोग मिलने पर बच्चों के शैक्षिक स्तर में सुधार के साथ ही छात्र उपस्थिति में भी बेहद सहयोगी साबित होगा। कार्यक्रम ग्राम प्रधान, स्थानीय प्राधिकारी, जन प्रतिनिधि, विद्यालय प्रबन्ध समिति अध्यक्ष, सचिव/प्रधानाध्यापक/नोडल शिक्षक आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा उपस्थित ग्राम प्रधानों, बच्चों आदि को स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम मे बच्चों द्वारा सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, जागरूकता गीत प्रस्तुत किए गए। इस अवसर पर मुख्य सेविका राजाबाई, एआरपी भरतलाल चौरसिया, राजेश शर्मा, सुरेश कुमार, ग्राम बमौरीकलां, नोडल शिक्षक हरिशंकर सोनी, कैलाशचंद्र जोशी, प्रमोद कुमार नायक, क्षमाधार प्रसाद, अनिल सिंह, रमजान खान, यासीन खान, रहनुमा बानो, नैना जैन,महमूद खान, मानसिंह सहित शिक्षक, शिक्षिकायाएं, छात्र- छात्राएं आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन इं.प्र.अ. कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय मड़ावरा आशा देवी ने किया।

Today Warta