देश

national

मिलेट्स महोत्सव 2023 प्रदर्शनी में पहुँचे उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य

Saturday, March 18, 2023

/ by Today Warta



मोहम्मद जमाल

उन्नाव। मिलेट्स महोत्सव 2023 में कृषि सूचनातंत्र के सुदृढ़ीकरण योजना योजनान्तर्गत तीन दिवसीय एग्रोक्लाइमेटिक जोन विराट किसान मेला प्रदर्शनी जनपद के अरोड़ा रिसोर्ट में लगाई गई थी। आज जिसका तीसरा अंतिम दिन था जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे उत्तर प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य फीता काटकर प्रदर्शनी व कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वही उप मुख्यमंत्री ने प्रांगण में मौजूद किसानों को संबोधित किया और सरकार के विकास कार्यों को बनाया साथ ही कृषि से संबंधित बातों को  उप मुख्यमंत्री ने किसानों को समझाया उप मुख्यमंत्री  ने प्रदर्शनी में लगे स्टॉलो पर जा जाकर लगे उपकरणों की जानकारी ली। मोटे अनाज से बने खाद्य सामानों के विषय मे जानकारी ली  साथ बाहर दीप प्रज्वलित करकार्यक्रम का शुभारंभ किया। आपको बता दें कि शनिवार को उन्नाव के कब्बा खेड़ा स्थित अरोड़ा रिसार्ट में  मिलेट्स महोत्सव 2023 सूचनातंत्र के सुदृढ़ीकरण योजना योजनान्तर्गत तीन दिवसीय एग्रोक्लाइमेटिक जोन विराट किसान मेला के आखरी दिन  प्रदर्शनी में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य  पहुँचे जहाँ फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ  किया। उसके बाद  स्वम् सहायता समूह द्वारा लगाई गई  दुकानों का सर्वेक्षण किया स्टाल टू स्टाल निरीक्षण किया।मोटे अनाज से बने  खाद्य पदार्थों पकवानो के बारे में जानकारी ली महिलाओं  के  स्टाल पर कान्हा रूप की ड्रेस में बच्चे को गोद मे लेकर दुलार किया इसके बाद उप मुख्यमंत्री ने  दीपप्रज्वलित किया। वही मंच पर पँहुचते उप मुख्यमंत्री का भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया वंही अधिकारियों ने बुके देकर स्वागत किया। जनपद में अलग अलग ब्लाकों से आये किसनो ने  उप  मुख्यमंत्रीजी का अभिवादन किया। मंच से बोलते हुए उप मुख्यमंत्री ने किसानों को संबोधित किया और सरकार के विकास कार्यो के बारे में बताया।   उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद ने कहा कि आज प्रधानमंत्री मोदी ने देश के किसानों को विदेश देश मे एक बड़ा प्लेटफार्म दे दिया जो मोटा अनाज  कम लागत पैदा कर  किसान खुद को मजबूत करे।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'