देश

national

प्रधान पति ने घर में घुसकर महिलाओं को पीटा लगाई घर में आग, शिकायत

Monday, April 10, 2023

/ by Today Warta



राकेश केशरी

मामला पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के भगवतपुर का

पुलिस अधीक्षक से मिलकर लगाई कार्रवाई की गुहार मुकदमा दर्ज किए जाने का आदेश

कौशाम्बी। दबंग प्रधान पति ने अपने परिवार के आधा दर्जन से अधिक लोगों के साथ घर में घुसकर महिला को उसके कुनबे के साथ पीट दिया। मामले में पीड़िता ने स्थानीय थाना पुलिस से शिकायत किया, जिस पर कार्रवाई नहीं होने पर पीड़िता ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पहुंचकर न्याय की गुहार लगाते हुए शिकायती पत्र दिया है। मामले में पुलिस अधीक्षक ने जांच कर मुकदमा दर्ज किए जाने के आदेश दिए हैं। मिले शिकायती पत्र में पीड़िता लवलेश दुबे की पत्नी लीलावती ने आरोप लगाते हुए बताया कि रविवार को उसके पति घर से बाहर हुए गए हुए थे। तभी प्रधान पति अपने साथियों के साथ उसके घर में घुस आया और उसके साथ अभद्रता करने लगा पीड़िता ने बताया जब उसका बेटा बीच-बचाव के लिए आया तो इन लोगों ने उसके साथ भी मारपीट की पीड़िता का आरोप है कि दबंग प्रधान की स्थानीय थाने में अच्छी व्यक्ति है जिसके चलते मामले में पुलिस के द्वारा कार्रवाई नहीं किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक ने मामले में जांच कर मुकदमा कार्यवाही के आदेश जारी किया है।


Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'