देश

national

पीएम व सीएम के नेतृत्व में कौशाम्बी का हो रहा विकास: प्रतिमा भौमिक

Sunday, April 9, 2023

/ by Today Warta








राकेश केशरी

केन्द्रीय सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्री व सांसद ने 1178 दिव्यागंजनों को 2277 सहायक यन्त्र/कृत्रिम उपकरण किये वितरित

कौशाम्बी। केन्द्रीय सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्री प्रतिमा भौमिक एवं सांसद विनोद सोनकर ने रविवार को कौशाम्बी महोत्सव में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा एडिप योजनान्तर्गत आयोजित सहायक एवं कृत्रिम उपकरण कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारम्भ तथा 1178 दिव्यागंजनों को 2277 सहायक यन्त्र/कृत्रिम उपकरण वितरित किया। केन्द्रीय सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्री ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए इतना भव्य एवं सुन्दर कौशाम्बी महोत्सव आयोजित कराने के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि मॉ गंगा एवं यमुना के बीच में स्थित कौशाम्बी की धरती पर आकर मैं धन्य महसूस कर रहीं हॅू। कौशाम्बी दुगार्भाभी की पावन भूमि, मॉ शीतला धाम, तथागत बुद्ध एवं पद्यमप्रभु की भूमि का मैं वन्दन एवं नमन करती हूॅ। भगवान बुद्ध ने यहॉ पर चतुमार्सा बिताया था। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में सांसद विनोद सोनकर कौशाम्बी की गौरवशाली एवं वैभवशाली इतिहास को उजागर करने का कार्य कर रहें हैं। प्रदेश सरकार ने दुगार्भाभी का सम्मान करते हुए दुगार्भाभी के नाम से सेतु बनाने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि केन्द्रीय संसदीय कार्य व   संस्कृति राज्यमंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने दुगार्भाभी स्थल पर 5 करोड़ की लागत से म्यूजियम बनवाने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में जनपद कौशाम्बी का विकास कार्य तेजी से हो रहा है तथा कौशाम्बीवासियों को रोजगार के अवसर भी प्राप्त हो रहें है। प्रधानमंत्री का मूल मंत्र है कि सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास एवं सबका प्रयास। दिव्यागों को पूर्व में विकलांग कहा जाता था,प्रधानमंत्री ने उन्हें सम्मान देते हुए दिव्यांग कहा, दिव्यागों में ईश्वरीय शक्ति विद्यमान होती है तथा वे किसी से कम नहीं होते। प्रधानमंत्री ने दिव्यागों को शिक्षा एवं नौकरी में 3 प्रतिशत से बढ़ाकर 4 प्रतिशत आरक्षण देने का कार्य किया है। दिव्यागों की सुविधा के लिए यूनिक आईडेन्टिटी कार्ड जारी किया जा रहा है। केन्द्र व प्रदेश सरकार के द्वारा समाज के अन्तिम पायदान तक के व्यक्ति को सरकार की सुविधायें लगातार उपलब्ध कराने का कार्य किया जा रहा है। केन्द्रीय सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्री एवं सांसद द्वारा 1178 लाभार्थियों को 2277 सहायक यन्त्र एवं कृत्रिम उपकरण वितरित किया गया, जिसमें 236 लाभार्थियों को मोटराइज्डट्राई साइकिल, 672 को ट्राईसाइकिल, 62 को फोल्डिंग व्हील चेयर, 706 को बैसाखी, 24 को एल्बो बैसाखी, 330 को वॉकिंग स्टिक (छड़ी), 9 को रोलेटर, 34 को कान की मशीन, 15 को एम०एस० आईईडी किट, 1 को सी०पी० चेयर, 56 को स्मार्ट केन, 3 को ब्रेल केन एवं 129 लाभार्थियां को कृत्रिम अंग एवं कैलिपर्स वितरित किया गया। सांसद विनोद सोनकर ने गंगा के तट एवं मॉ शीतला की धरती पर केन्द्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि सांसद बनने पर उन्होंने संकल्प लिया था कि देश व दुनियॉ में कौशाम्बी के गौरवशाली व वैभवशाली इतिहास को स्थापित कर पहचान दिलाना है, जिसके लिए शहजादपुर दुगार्भाभी स्थल पर शहीदां को सम्मान देने का कार्यक्रम किया गया, चरवा में रामकथा का आयोजन किया गया, कौशाम्बी महोत्सव का आयोजन किया गया एवं सामाजिक समरसता भोज का आयोजन कर समाज को जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वर्ष-2018 में आयोजित कौशाम्बी महोत्सव में मुख्यमंत्री ने विभिन्न घोषणायें की थी, सभी घोषणायें पूर्ण हो गई हैं यथा-जनपद को रामायण एवं बौद्ध सर्किट से जोड़ने (रामवनगमन मार्ग एवं एयरपोर्ट प्रयागराज से उत्खनन स्थल तक फोरलैन सड़क का निर्माण कार्य), मंझनपुर बस डिपो, 30 कमरों का यात्री शेड, ट्रामा सेन्टर एवं संग्रहालय आदि। इस अवसर पर पूर्व विधायक शीतला प्रसाद उर्फ पप्पू पटेल, जितेन्द्र सोनकर, प्रेम चैधरी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति तथा जिलाधिकारी सुजीत कुमार सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें।    

प्राथमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने प्रस्तुत किये रंगारंग कार्यक्रम

कौशाम्बी महोत्सव में रविवार को बेसिक शिक्षा विभाग के अन्तर्गत संचालित विभिन्न प्राथमिक विद्यालयां के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से जल संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक किया तथा अवधी लोकगीत गायिका प्रतिमा यादव द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। इसी प्रकार अन्य कलाकारों द्वारा भी   सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।

मेंहदी प्रतियोगिता, निबन्ध व क्विज प्रतियोगिता का किया गया आयोजन

कौशाम्बी महोत्सव में रविवार को मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में छात्राओं एवं महिलाओं ने प्रतिभाग किया। मेंहदी प्रतियोगिता में रजनी केसरवानी ने प्रथम स्थान, आयूषी शर्मा ने द्वितीय स्थान एवं दुर्गा कुशवाहा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार निबन्ध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें धर्मा देवी इंटर कॉलेज की छात्रा अनामिका देवी प्रथम स्थान, धर्मा देवी इंटर कॉलेज की छात्रा दिया गिरि ने द्वितीय स्थान एवं लिटिल ब्लासम्स कॉनवेन्ट स्कूल अझुवा की छात्रा आमना सिद्दीकी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया तथा कौशाम्बी इंटर कॉलेज के छात्र मनीष कुमार एवं धर्मा देवी इंटर कॉलेज की छात्रा श्वेता राजपूत को सॉत्वना पुरस्कार दिया गया। इसी तरह कौशाम्बी महोत्सव में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें मानसिंह इंटर कॉलेज के छात्र अनूप कुमार ने प्रथम स्थान एवं धर्मा देवी इं0कॉ0 के छात्र गौरव कान्त मिश्रा व दुर्गा देवी इं0का0 ओसा की छात्रा अंजली चैरसिया ने संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान तथा मानसिंह इं0कॉ0 की छात्रा सानियॉ शमशाद ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'