राजीव कुमार जैन रानू
डा.भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई, अनुसूचित मोर्चा ने आयोजित किये कार्यक्रम
ललितपुर। बाबा साहेब डा.भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर भाजपा अनुसूचित मोर्चा द्वारा पेंशनर्स हॉल में सामाजिक न्याय सेवा सप्ताह के अंतर्गत विचार संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि सदर विधायक रामरतन कुशवाहा ने कहा कि बाबासाहेबजी जयंती मात्र मानने से उनका सपना साकार नही होगा। हमें उनके साहित्य को पढऩा चाहिए और उनके बताए मार्ग का अनुसरण करना चाहिए। विशिष्ठ अतिथि राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ ने कहा कि भाजपा सरकार ही ऐसी सरकार है जिसका लक्ष्य अंत्योदय विकास है। भाजपा सरकार ही बिना किसी के भेदभाव सभी का विकास कर रही है। अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष राजकुमार जैन ने कहा कि भाजपा संगठन में सभी वर्गों के लोगों का सम्मान रखा जाता है। भाजपा ने ही देश को सबसे पहला आदिवासी वर्ग से प्रधानमंत्री देकर डा भीमराव अंबेडकर के सपने को साकार किया है। कार्यक्रम संयोजक जिलाध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा सुरेंद्र रजक करमरा ने कहा कि संगठन में काम करते हुए अनुसूचित वर्ग के अनेकों लोगो को उनका हक दिलाया है। कार्यक्रम के अंत में सभी का आभार व्यक्त किया। इस दौरान धर्मेन्द्र पाठक, जयप्रकाश रजक, चंद्रशेखर, पृथ्वी सिंह, वंशीधर श्रीवास, बलराम सिंह लोधी, महेश श्रीवास्तव, रामेश्वर सड़ेया, देवेन्द्र गुरु, जिला मीडिया सह संयोजक सम्राट राजा, धु्रव सिसौदिया, सुरेन्द्र रजक, संदीप बुंदेला, बसंती, रजनी, राखी ताम्रकार, किरण सेन, पार्वती खटीक, रमेश लोधी, निवर्तमान पार्षद अनुराग जैन शैलू, अमरदीप रजक, मनीष अग्रवाल, गंधर्व सिंह लोधी बाबूजी, डा.दीपक चौबे, ओमप्रकाश अहिरवार, प्रदीप खटीक, नितिन पंथ, सनी बाल्मीकि, राजकबीर अहिरवार, राकेश कुशवाहा, ऋषभ दुबे, दीपक पाराशर, गब्बर अहिरवार, नीतेश संज्ञा, आशीष हुंडेत, देवेन्द्र राजपूत, वैभव गुप्ता, बॉबी बबेले, दीपक राधे, हरिओम कुशवाहा, करण कुशवाहा, हरगोविंद रजक, अमन दुबे, शुभम खटीक आदि लोग उपस्थित रहे।

Today Warta