देश

national

भव्यता से हुआ भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष का स्वागत

Monday, April 3, 2023

/ by Today Warta



राजीव कुमार जैन रानू

ललितपुर। भाजपा के नव मनोनीत कानपुर बुन्देलखण्ड क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल का ललितपुर जिले की सीमा में प्रवेश करते ही झरर घाट से लेकर ललितपुर की सीमा तक भव्य स्वागत किया गया। झरर घाट पर जिलाध्यक्ष राजकुमार जैन के नेतृत्व में गाजे बाजे और माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया गया। जिला प्रभारी अनिल यादव, निवर्तमान अध्यक्ष जगदीश सिंह लोधी, अजय पटैरिया, गौरव, देवेंद्र गुरु, हरिश्चन्द्र, सुशील अग्निहोत्री, गजेन्द्र आदि उपस्थित रहे। तदोपरांत जयकुमार सिंह, विजय सिंह परिहार, बुन्देलखण्ड विकास वोर्ड के सदस्य प्रदीप चौवे, हरीराम निरंजन, राजेश त्रिपाठी, विनोद अगरिया, विजय मिश्रा, डा प्रीतम कुशवाहा, चन्द्रशेखर, धर्मेश द्विवेदी, राजू लिटौरिया आदि ने स्वागत किया। इसके बाद टोल टैक्स वैरियर पर जिला कोषाध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद सड़ैया के नेतृत्व में राजेश लिटौरिया, बंशीधर, राहुल राजपूत, संदीप बुन्देला, गजेंद्र राजपूत आदि ने स्वागत किया। नई गल्ला मंडी पर अजय जैन, पूर्व नपाध्यक्ष सुभाष जायसवाल, नरेंद्र कड़की, आत्माराम उपाध्याय, किंजिल्क, घनश्याम, सचिन साहू आदि ने स्वागत किया। पेट्रोल पम्प पर प्रदीप चौवे, महेश, राज झां, रामगोपाल साहू, दीपक चौवे, तेजस्व श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'