देश

national

वर्षों से अधर में पड़ी शहरी परिवहन सेवा की शुरुआत कर जनता जनार्दन को समर्पित

Saturday, April 1, 2023

/ by Today Warta



शहरी बस परिवहन सेवा को महापौर ,विधायक , निगम अध्यक्ष , कलेक्टर की उपस्थिति में दिखाई हरी झंडी , परिवहन सेवा का किया शुभारंभ

कटनी॥ नगर पालिक निगम महापौर के कुशल नेतृत्व में विधायक संदीप जायसवाल निगम अध्यक्ष मनीष पाठक कलेक्टर अवि प्रसाद एवं एमआईसी सदस्यों तथा पार्षदों गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में दीनदयाल शहरी परिवहन बस सेवा का वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ शुभारंभ कर शहर की जनता को समर्पित किया। महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने कार्यक्रम की शुरुआत में उद्बोधन दिया कि शनिवार 1 अप्रैल 2023 का दिन शहर के इतिहास में महत्वपूर्ण दिन है। क्योंकि वर्षों से हमारे शहरवासियों की बहुप्रतीक्षित मांग मेट्रो बस परिवहन सेवा का सभी जनप्रतिनिधियों प्रशासनिक अधिकारियों एव नगर सरकार के सहयोग से पूर्ण कर शुभारंभ किया गया। शहर की देवतुल्य जनमानस की भावनाओं का सम्मान करते हुए इनके नेतृत्व में वर्षों से अधर में पड़ी शहरी परिवहन सेवा की शुरुआत कर जनता जनार्दन को समर्पित किया। मेट्रो बस शुभारंभ कार्यक्रम के अवसर पर महापौर ने कहा कि बस का न्यूनतम 7 रूपए एवं अधिकतम 35 रूपए किराया रहेगा। और यह चाका से पिपरोध मार्ग तक शहर के विभिन्न मार्गो से होकर गुजरेगी। इस बस में महिलाओं और छात्रों के लिए पृथक से सीटों का आरक्षण किया गया है। साथ ही सीसीटीवी कैमरे जीपीएस सिस्टम भी लगाया गया है । उन्होंने कहा कि जल्द ही यह परिवहन सेवा कटनी से बड़वारा कटनी से स्लीमनाबाद कटनी से रीठी भी प्रारंभ की जाएगी। ताकि शहर से जुड़े ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले भी इस सेवा का लाभ कम खर्च में मिल सके।

नवीन कन्या महाविद्यालय तक किया जाए बस सेवा का संचालन , ताकि छात्राओं को महाविद्यालय जाने में ना हो कोई समस्या

विधायक संदीप जायसवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि गुलवारा में बन रहे कन्या महाविद्यालय तक यह सेवा का संचालन किया जाए। ताकि शहर की छात्राओं को महाविद्यालय जाने में कोई समस्या ना हो साथ ही उन्होंने कहा कि बस ऑपरेटर एवं कर्मचारियों द्वारा आम जनता के साथ सद्भाव का व्यवहार रखा जाए। उद्बोधन कार्यक्रम के पश्चात हरी झंडी दिखाकर फीता काटने के साथ ही सभी जनप्रतिनिधियों सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने बस का सफर कर शहर वासियों के लिए शुभकामनाएं दी।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'