राकेश केशरी
कौशाम्बी। नेशनल इंटर कॉलेज भरवारी में शनिवार को विद्यालय में विदाई सम्मान समारोह संपन्न हुआ। विद्यालय के प्रवक्ता डॉ0 प्रदीप कुमार सिंह का चयन प्रधानाचार्य के पद पर देवराहा बाबा इंटर कॉलेज देवरिया में हो गया। इसी क्रम में विद्यालय परिवार एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य कलीम अहमद की तरफ से डॉ0 प्रदीप कुमार सिंह का विदाई सम्मान समारोह कार्यक्रम संपन्न किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य कलीम अहमद ने किया कार्यक्रम का संचालन भुवनेश्वर कुमार तिवारी ने किया कार्यक्रम में विनोद कुमार मिश्र, अरुण कुमार द्विवेदी, कमलेश कुमार तिवारी, चंद्रकांत शुक्ला, राकेश कुमार तिवारी, प्रमोद कुमार शुक्ला, पंकज कुमार, गंगा प्रसाद, राजेश कुमार यादव, अर्जुनलाल, राजेश अस्थाना, वरुण शंकर मिश्र, स्वतंत्र श्रीवास्तव, अतुल कुमार मिश्र, दीप्तांशु तिवारी आदि लोग उपस्थित रहे।