देश

national

श्रीहनुमान जयन्ती पर शोभायात्रा का उत्साहपूर्वक हुआ स्वागत

Friday, April 7, 2023

/ by Today Warta



इन्द्रपाल सिंह'प्रिइन्द्र

जगह-जगह हुआ प्रसाद वितरण, श्रद्धालुओं में दिखी उमंग

ललितपुर। श्रीरामलीला हनुमान जयन्ती महोत्सव समिति के तत्वाधान में बीते दिवस पूरे नगर में श्रीहनुमानजी महाराज का जन्मोत्सव बड़े ही उत्साह व उमंग के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर तुवन मंदिर प्रांगण से महंत रामलखनदासजी महाराज के निर्देशन व समिति अध्यक्ष पं.बृजेश चतुर्वेदी के नेतृत्व में विशाल शोभायात्रा निकाली गयी। यात्रा में शहर के सभी अखाड़ों, व्यायामशालाओं के अलावा विभिन्न इलाकों से आयीं झांकियां सम्मिलित थी। वहीं दूसरी ओर शहर भर में प्रसादी का वितरण किया गया।

शोभायात्रा के शुरू होते ही श्रद्धालुओं का मन जोश और उमंग से परिपूर्ण हो उठा। अखाड़ों से आये पहलवानों ने लेजम, चांचर, मलखम्भ, गदा, तलवार, भाला, लाठी इत्यादि शस्त्रों का प्रदर्शन किया, जिसे देखकर लोगों को दांतों तले उंगली चबाने पर विवश होना पड़ा। वहीं शोभायात्रा में चल रहे श्रद्धालुओं का जगह-जगह पुष्पवर्षा की गयी। वहीं भोग प्रसादी का वितरण किया गया। शोभायात्रा के दौरान पूर्व नपाध्यक्ष सुभाष जायसवाल ने अपनी पत्नी ऊषा जायसवाल के साथ पाण्डाल लगाकर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया। वहीं सर्व ब्राह्मण महिला महामण्डल ने शक्ति पाठक के नेतृत्व में सदर कांटा पर पाण्डाल लगाकर प्रसादी का वितरण किया। इस दौरान शक्ति पाठक, अनीता गोस्वामी, संगीता तिवारी, आकांक्षा पुरोहित, रितु रिछारिया, बबीता तिवारी, संगीता गोस्वामी, गीतिमा तिवारी, कविता दुबे, पूजा तिवारी, आरती तिवारी, डोली अग्निहोत्री, अनीता बबेले, मधु तिवारी, जया तिवारी, छिप्रा तिवारी, नेहा पाठक, सोनम दुबे, रेनू शर्मा, ममता तिवारी, श्रद्धा पुरोहित, गरिमा शर्मा आदि महिलायें शामिल रहीं। वहीं कई स्वयं सेवी संस्थाओं ने भी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया। इधर शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'