देश

national

लेखपाल संघ तालबेहट की कार्यकारिणी निर्वाचित

Friday, April 7, 2023

/ by Today Warta



इन्द्रपाल सिंह'प्रिइन्द्र

ललितपुर। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ तहसील तालबेहट की कार्यकारिणी का निर्वाचन पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संपन्न हुआ। तहसील सभागार में संपन्न हुये निर्वाचन में लेखपाल संघ के तालबेहट अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनूप कुमार गुप्ता, कनिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज अरजरिया, मंत्री उपेन्द्र सिंह, उप मंत्री नन्दलाल कुशवाहा, कोषाध्यक्ष दिलीप श्रीवास्तव व ऑडीटर चन्द्रशेखर मौर्या निर्वाचित हुये। यह जानकारी चुनाव अधिकारी मोहनलाल चन्देल व चुनाव अधिकारी दिनेश कुमार निरंजन ने दी है।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'