देश

national

हाथो में तख्तिया लेकर बच्चों ने निकाली जागरूकता रैली

Tuesday, April 11, 2023

/ by Today Warta



राकेश केशरी

कौशाम्बी। स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत मूरतगंज विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय जलालपुर बोरियों गांव में प्राथमिक विद्यालय के छात्र छात्राओं ने हाथों में स्कूल चलो अभियान का बैनर लेकर गांव की गलियों में जागरूकता रैली निकाली। बच्चों ने रैली के माध्यम से गांव के छोटे-छोटे छात्र-छात्राओं को स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत आह्वान किया कि नून रोटी खाएंगे स्कूल पढ़ने जाएंगे,गांव के अभिभावकों से भी बच्चों ने अपील करते हुए अपने नन्हे-मुन्ने बच्चों को स्कूल भेजने की गुजारिश किया। प्रदेश सरकार द्वारा प्रत्येक बच्चे को शिक्षा देने का अभियान चलाया जा रहा है,इसी कड़ी में मूरतगंज विकास खंण्ड के प्राथमिक विद्यालय जलालपुर बोरियों गांव में स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत बच्चों ने हाथ में बैनर लेकर गांव की गलियों में भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि अपने बच्चों को शिक्षा के लिए स्कूल अवश्य भेजें। उन्होंने कहा कि नून रोटी खाएंगे स्कूल पढ़ने जाएंगे,इस पर बच्चों ने सभी लोगों से अपील करते हैं आह्वान किया कि स्कूल सभी बच्चों को पढ़ने के लिए भेजें,शिक्षा से ही गरीबी दूर होती है,यदि घर का सदस्य या गार्जियन अपने बच्चों को स्कूल नहीं भेजता है तो छोटे-छोटे बच्चे शिक्षा से वंचित रह जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षित अध्यापकों द्वारा शिक्षा की व्यवस्था की गई है,स्कूल मे मध्यान भोजन की व्यवस्था है निशुल्क, ड्रेस,किताबें और जूता,मोजा तथा पुस्तकालय की व्यवस्था स्कूलों में होती है। इस मौके पर प्रधानाध्यापक आशाकुमारी, सहायक अध्यापिका चंद्र प्रभा त्रिपाठी, सहायक अध्यापिका मुनव्वर सुल्तान, अमन सिंह, बंदना यादव सहित सैकड़ों बच्चे रैली में मौजूद रहे हैं।


Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'