इन्द्रपाल सिंह'प्रिइन्द्र
ललितपुर। उ.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ से प्राप्त दिशा-निर्देशों एवं जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार 13 मई 2023 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों के निस्तारण हेतु सचिव अक्षयदीप यादव की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में विगत राष्ट्रीय लोक अदालत में निर्णीत वादों पर चर्चा की गयी एवं 13 मई 2023 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों के संबंध में विस्तार पूर्वक विचार-विमर्श किया गया। उपस्थित अधिकारियों से अपेक्षा की गयी कि गयी कि वह अपने-अपने स्तर से अधिक से अधिक वादों के निस्तारण हेतु प्रयास करें, जिससे राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाया जा सके। बैठक में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट हरीश कुमार, सिविल जज (सी.डि.) विनीता सिंह, सिविल जज (जू.डि.) रंजीत वर्मा, अपर सिविल जज (जू.डि.-1), सुरेखा सिंह, अपर सिविल जज (जू.डि.-2) गरिमा सक्सेना, सिविल जज (जू.डि.-एफ.टी.सी.) अतुल, विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट बहादुर सिंह उपस्थित रहे।