देश

national

जमीन पर अवैध कब्जा करने का आरोप

Tuesday, April 11, 2023

/ by Today Warta



राजीव कुमार जैन रानू

ललितपुर। जनपद के थाना जखौरा क्षेत्र के ग्राम बख्तर निवासी राजा सिंह पुत्र नारायन सिंह निरंजन ने एक शिकायती पत्र जिलाधिकारी को भेजा है। पत्र में उन्होंने जमीन पर गांव के दबंगों द्वारा जबरन अवैध कब्जा किये जाने का आरोप लगाते हुये कार्यवाही किये जाने की गुहार लगायी है। शिकायती पत्र में पीडि़त ने बताया कि बख्तर गांव में उसकी जमीन है, जिसका रकवा 4.00 एकड़ है। बताया कि उक्त जमीन पर गांव के कुछ लोग जबरन कब्जा कर रहे हैं। बताया कि विगत 7 अप्रैल को अवैध कब्जा कर तार मुण्डी लगा ली। 11 अप्रैल को जब विरोध करते हुये उससे तार बाड़ी हटाने को कहा तो उक्त लोग एकराय होकर जान से मारने पर आमादा हो गये। पीडि़त ने जिलाधिकारी से मामले की जांच करायी जाकर कार्यवाही किये जाने की गुहार लगायी है।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'