इन्द्रपाल सिंह'प्रिइन्द्र
सर्व ब्राह्मण विकास परिषद की बैठक संपन्न
ललितपुर। सर्व ब्राह्मण विकास परिषद की बैठक नरसिंह मंदिर जिला मुख्यालय पर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता रमाकांत तिवारी ने करते हुए सामाजिक एकता, संगठन को मजबूती, शिक्षा व संस्कार विकसित करने पर जोर दिया। पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार क्षेत्रीय अध्यक्ष अजय रावत के निर्देश पर जिला अध्यक्ष रमाकांत तिवारी की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन तालाबपुरा नरसिंह मंदिर पर किया गया। उपस्थित सभी सजातीय बंधुओं ने अपने सुझाव और समाज की एकजुटता के लिए अपने विचारों का आदान प्रदान किया ।संस्कारों पर सर्वाधिक बल देते हुए सभी लोगों ने यह संकल्प लिया कि आने वाले समय में हम अपनी आने वाली पीढ़ी को संस्कारवान बनाने की दिशा में कार्य करेंगे ।इसके लिए जिले के विभिन्न स्थानों पर जाकर सामाजिक जागरूकता का अभियान चलाया जाएगा।इसके साथ ही यज्ञोपवीत संस्कार के लिए समाज के संस्कारित आचार्यो के निर्देशन में यह कार्य संपन्न किया जाएगा। क्षेत्रीय अध्यक्ष ने अवगत कराया कि संपूर्ण जिले के सभी ग्रामीण क्षेत्रों में ब्राह्मण समाज के सभी परिवारों को एक साथ एक मंच पर लाने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में जिले के पदाधिकारी संपर्क अभियान चलाएंगे। इस वर्ष 22 अप्रैल को आयोजित होने बाले भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर ब्राह्मण समाज के युवाओं द्वारा शोभा यात्रा का आयोजन जिला मुख्यालय पर किया जाएगा। सभी पदाधिकारियों ने जिले में रहने वाले सम्मानित महंतोंऔर आचार्यों का आशीर्वाद लेने के लिए इन स्थानों पर जाने का निर्णय लिया ।संगठन के विस्तार के लिए आगामी आने वाले दिनों में विकासखंड स्तर और ग्रामीण स्तर पर सभी क्षेत्रों में सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। प्राथमिकता से सभी ब्राह्मण परिवारों को संगठन के साथ जोडऩे का कार्य किया जाएगा। आज की बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष रमाकांत तिवारी ने तथा संचालन सुबोध गोस्वामी ने किया अंत में सुरेश प्रकाश कौन्तेय ने सभी सजातीय बंधुओं का आभार व्यक्त किया ।बैठक में गिरजा शंकर दुबे जिला महामंत्री, अनिल कुमार रावत क्षेत्रीय अध्यक्ष कला एवं संस्कृति, बृजमोहन संज्ञा जिलाध्यक्ष कवि एवं साहित्यकार परिषद, अजय रावत क्षेत्रीय अध्यक्ष ,रसिक बिहारी मिश्रा जिला उपाध्यक्ष ,राजेश दुबे जिला अध्यक्ष जिला अध्यक्ष शिक्षा समिति, राजेश राजोरिया जिला मंत्री ,मदन पुरोहित जिला मंत्री, जयशंकर प्रसाद द्विवेदी जिला महामंत्री ,जितेंद्र कौशिक जिलाध्यक्ष चिकित्सा परिषद,कृपेन्द्र पाठक जिला मंत्री, संजीव पटेरिया ,मुकेश पांडे, रमाकांत तिवारी जिलाध्यक्ष, केतन दुबे मीडिया प्रभारी, विवेक चतुर्वेदी जिला उपाध्यक्ष, शिव नारायण नायक जिला मंत्री ,पवन कौशिक जिला महामंत्री, सुबोध गोस्वामी गोस्वामी जिला महामंत्री, पवन शास्त्री जिला अध्यक्ष वैदिक परिषद, रामेश्वर प्रसाद मिश्रा जिला उपाध्यक्ष ,राम कुमार दुबे जिला उपाध्यक्ष, राम बिहारी दुबे जिला अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ ,धर्मेंद्र पाठक,सुदामा दुबे,अनुपम लिटौरिया,अरविंद कौशिक, बृजेश स्वामी, श्याम किशोर कटारे ,आशाराम सहित कई स्वजातीय बंधु शामिल हुए।