लेटर पैड पर छल से हस्ताक्षर, महिला प्रधान ने पति की दूसरी शादी का खोला राज

Suresh Pal
2 Min Read

लेटर पैड के दुरुपयोग का आरोप, महिला प्रधान ने पति पर दर्ज कराया मुकदमा

पूरनपुर/पीलीभीत। तहसील कलीनगर क्षेत्र के ग्राम बंदर बोझ की महिला ग्राम प्रधान ने अपने ही पति के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी और दूसरी शादी करने का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि पति ने पहचान पत्र बनवाने का बहाना बनाकर ग्राम पंचायत के आधिकारिक लेटर पैड पर धोखे से उनके हस्ताक्षर करा लिए और बाद में उसी का इस्तेमाल कर दूसरी शादी रचा ली। मामले के सामने आने के बाद क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।ग्राम प्रधान इंद्रावती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके पति बलवीर सिंह ने दिल्ली निवासी एक महिला का पहचान पत्र बनवाने की बात कहकर उनसे ग्राम पंचायत के लेटर पैड पर हस्ताक्षर करा लिए। उस समय उन्हें किसी तरह की शंका नहीं हुई, लेकिन बाद में पता चला कि उन्हीं हस्ताक्षरों और लेटर पैड का उपयोग दूसरी शादी से जुड़े दस्तावेजों में किया गया। पीड़िता का आरोप है कि पूरी कार्रवाई उनकी जानकारी और सहमति के बिना की गई।महिला प्रधान ने इसे सुनियोजित धोखाधड़ी बताते हुए पति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। दस्तावेजों की सत्यता, लेटर पैड के इस्तेमाल और दूसरी शादी से जुड़े तथ्यों की पड़ताल की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
—‐‐—‐—-‐———-
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *